Categories: News-Headlines

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के अहमदाबाद ग्रामीण जिले में नए पुलिस थानों और She Team व सेतु एप्लीकेशन का शुभारंभ किया

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से गुजरात के अहमदाबाद ग्रामीण जिले में नए पुलिस थानों, पुलिस भवनों का उद्घाटन और She Team व सेतु एप्लीकेशन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर गुजरात के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि जब से नरेन्द्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री बने तब से राज्य में क़ानून और व्यवस्था की स्थिति में परिवर्तन करने की दीर्घदृष्टि से अनेक कार्य हुए हैं। इनमें सभी पुलिस स्टेशनों का कम्प्यूटराईजे़शन, उनको परस्पर जोड़ना, एफएसएल को समृद्ध करना, एफएसएल यूनिवर्सिटी की स्थापना, रक्षा शक्ति यूनिवर्सिटी की स्थापना, स्टेट रिज़र्व पुलिस की अनेक नई कंपनियों की शुरुआत और सभी भर्तियां हर साल समय पर हों, जैसे कार्य हुए हैं। अमित शाह ने कहा कि रथयात्रा में दंगे अब बंद हो चुके हैं,राज्य में सांप्रदायिक दंगे अब नहीं हो रहे हैं और राज्य की जनता शांति का अनुभव कर रही है।

केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री ने कहा कि जब वे पिछली बार यहां आए थे तब आश्वस्त और विश्वास जैसे नए प्रोजेक्ट्स शुरू हुए थे और दोनों प्रोजेक्ट्स बहुत अच्छे ढंग से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि अब SHE TEAM व दूत एप्लीकेशन – इन दोनों के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा और सर्विलांस, दोनों सुदृढ बनेंगे। अमित शाह ने कहा कि केराला और साणंद जीआईडीसी – दो महत्वपूर्ण औद्योगिक स्थान और राजकोट-अहमदाबाद हाई-वे के औद्योगिक क्षेत्र लेबर कैचमेन्ट एरिया को कवर करनेवाले पुलिस स्टेशन्स हैं और यह गुजरात के औद्योगिक विकास के लिए काफी बड़े उत्पादन क्षेत्र हैं, इसीलिए इस क्षेत्र में कानून और व्यवस्था की स्थिति बनी रहना राज्य के विकास के लिए जरूरी है। उन्होने कहा कि अहमदाबाद ज़िला गांधीनगर से सटा हुआ है और लगभग सात ज़िलों की सीमाओं से सटे हुए इस ज़िले की क़ानून – व्यवस्था की स्थिति हमेशा से गुजरात के लिए महत्वपूर्ण रही है। कुल साढ़े पांच करोड रूपए की लागत के यह कार्य और उनके माध्यम से मिलनेवाली सुरक्षा, आने वाले दिनों में अहमदाबाद ज़िले की सुरक्षा सुनिश्चित करेगी।

अमित शाह ने कहा कि देश में सबसे ज्यादा हाउसिंग सेटिस्फेक्शन रेश्यो गुजरात में है, और हम उसे 87 प्रतिशत तक ले गये। इस सेक्टर में अभी नए पदों की रचना हुई है और नए मकान भी बन रहे हैं। अमित शाह ने कहा कि गुजरात को कभी कर्फ़्यू केपिटल कहा जाता था, लेकिन गुजरात में बीस साल के युवा ने अपने जीवन में आज तक कभी कर्फ़्यू नहीं देखा। उन्होने कहा कि गुजरात में मोदी जी के नेतृत्व में बनी हमारी सरकार के बाद आनंदीबेन जी, विजय रूपाणी जी और अब भूपेन्द्र पटेल जी की हमारी सरकार ने एक सातत्यपूर्ण तरीके से कानून और व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया है। केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री ने कहा कि पोरबंदर हो या फिर कच्छ का सरहदी इलाक़ा, बनासकांठा हो या फिर महाराष्ट्र की सीमा से सटे डांग और वलसाड ज़िले, हर जगह क़ानून और व्यवस्था सुचारु रूप से चल रही है और इसी वजह से औद्योगिक विकास में गुजरात, आज देश के प्रमुख राज्यों में गिना जाता है।

केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री ने कहा कि क़ानून और व्यवस्था की अच्छी स्थिति के साथ-साथ महिला सुरक्षा और तकनीक के माध्यम से क़ानून -व्यवस्था पर बोझ कम करने का कार्य भी गुजरात सरकार ने काफी अच्छे ढंग से किया है और विश्वास, आश्वस्त, बॉडी ऑन कैमरा और लेज़र गन्स, जैसी पहल उसके उदाहरण हैं। नाईट विज़न के साथ 15 ड्रोन कैमरे भी लगाए गए हैं, इसके साथ ही क्षमतावर्धन के लिए करीब 61000 भर्तियां, हर साल 6000 कॉंस्टेबल की भर्ती और क़रीब एक हजार से ज्यादा पीएसआई और सूचना अधिकारियों की भर्ती के साथ रिक्त पदों की संख्या शून्य तक ले जाने की प्रक्रिया में गुजरात निरंतर आगे बढ़ा रहा है। अमित शाह ने कहा कि राज्य सरकार ने कानूनी ढांचे का समर्थन भी पुलिस दल को दिया है। कई अधिनियमों के माध्यम से मरीन पुलिस, शहरी पुलिस और गैंगस्टर्स के ख़िलाफ़ कार्यवाही के लिए गुजरात पुलिस को मज़बूत करने का कार्य राज्य सरकार ने किया है।

अमित शाह ने कहा कि आज उनके लिए विशेष आनंद का विषय है कि उनके चुनावी क्षेत्र में ये सारे कार्य होने जा रहे हैं और इसके लिए उन्होंने गुजरात सरकार और मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल का धन्यवाद किया। अमित शाह ने विश्वास व्यक्त किया कि गुजरात पुलिस इन सुविधाओं के इस्तेमाल द्वारा अहमदाबाद में क़ानून – व्यवस्था की स्थिति को शांतिपूर्ण बनाए रखेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल भी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में गुजरात की कानून -व्यवस्था बनाए रखने की संस्कृति को आगे बढ़ाएंगे।

Leave a Comment

Recent Posts

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला बेस्ट एक्टर अवॉर्ड

National Film Awards 2026: ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को मिला… Read More

9 hours ago

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से हो सकती है शुरुआत

RBI ने पॉलिमर नोटों की दिशा में बढ़ाया कदम, ₹10 और ₹20 के नोटों से… Read More

9 hours ago

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

11 hours ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

12 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

13 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

1 day ago

This website uses cookies.