Categories: News-Headlines

इटली के दक्षिणी तटवर्ती क्षेत्र में प्रवासियों को ले जा रहे एक जहाज के डूब जाने से 43 लोग मारे गए

इटली के दक्षिणी तटवर्ती क्षेत्र में प्रवासियों को ले जा रहे एक जहाज के डूब जाने से 43 लोगों के मारे जाने की खबर है। इटली के तटरक्षक बल ने बताया कि रविवार को इटली के तटवर्ती शहर क्रोटोन के पास यह जहाज मौसम खराब होने के कारण एक चट्टान से टकराकर समुद्र में डूब गया। जहाज में 120 से ज्‍यादा यात्री सवार थे। अब तक 80 लोगों को बचाया जा चुका है। इटली की एक समाचार एजेंसी के अनुसार जहाज में ईरान, इराक, सीरिया, अफगानिस्‍तान, पाकिस्‍तान और सोमालिया के लोग थे। इटली के प्रधानमंत्री जॉर्जिया मिलोनी ने घटना पर गहरा दुख व्‍यक्‍त करते हुए कहा है कि उनकी सरकार समुद्र के रास्‍ते अवैध प्रवासियों के आवागमन को रोकने की हर संभव कोशिश करेगी।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

12 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

12 hours ago

This website uses cookies.