Categories: News-Headlines

मेघालय विधानसभा चुनाव में 12.06% और नागालैंड में 15.76% मतदान दर्ज़

सुबह 9 बजे तक मेघालय विधानसभा चुनाव में 12.06% और नागालैंड में 15.76% मतदान दर्ज़ किया गया।

मेघालय में 60 सदस्यों वाली विधानसभा की 59 सीटों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। यूडीपी उम्मीदवार एचडीआर लिंगदोह के निधन के कारण पूर्वी खासी हिल्स जिले की सोहियोंग विधानसभा सीट पर मतदान स्थगित कर दिया गया। राज्य के 59 विधानसभा क्षेत्रों के 3 हजार 419 मतदान केंद्रों पर 10 लाख 81 हजार से अधिक महिलाओं सहित 21 लाख 40 हजार से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 36 महिलाओं सहित कुल 369 उम्मीदवार मैदान में हैं जबकि 4 राष्ट्रीय दलों सहित 14 राजनीतिक दलों ने अपने उम्मीदवार उतारे हैं। मतदान आज शाम चार बजे तक चलेगा। सुचारू मतदान सुनिश्चित करने के लिए सशस्त्र बलों की 119 कंपनियों को तैनात किया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नागालैंड और मेघालय में मतदाताओं को वोट डालने के लिए अपील की है। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने विशेष रूप से युवा और पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं से बडी संख्या में मतदान करने का आग्रह किया है। दोनों राज्‍योंं में मतगणना 2 मार्च को होगी।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

13 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

13 hours ago

This website uses cookies.