Categories: News-Headlines

इजरायल की संसद-नेसेट में आज नई सरकार के लिए मतदान

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्‍याहू का 12 वर्ष का कार्यकाल आज समाप्‍त होने की पूरी संभावना है, क्‍योंकि इजरायल की संसद-नेसेट में आज नई सरकार के लिए मतदान होगा। इस मतदान के बाद नेतन्‍याहू का कार्यकाल समाप्‍त हो जाएगा। राजनीतिक गतिरोध उत्‍पन्‍न होने की स्थिति में दो वर्ष से भी कम समय में पांचवीं बार चुनाव कराना होगा।

इस महीने के शुरू में आठ दलों का एक गठबंधन बनाया गया था, जिसका नेतृत्‍व मध्‍यमार्गीय याइर लैपिड और प्रखर राष्‍ट्रवादी नफटाली बैनेट कर रहे हैं। नफटाली बैनेट पूर्व रक्षा मंत्री हैं और वे नई सरकार गठित होने पर दो वर्ष के लिए प्रधानमंत्री बनेंगे। उसके बाद याइर लैपिड देश की बागडोर संभालेंगे।

71 वर्षीय नेतन्‍याहू भ्रष्‍टाचार के आरोपों का सामना कर रहे हैं। इस वर्ष मार्च में हुए चुनाव के बाद किसी भी दल को स्‍पष्‍ट बहुमत नहीं मिला था।

इजरायल की संसद का आज का यह महत्‍वपूर्ण अधिवेशन भारतीय समय के अनुसार शाम साढे छह बजे शुरू होगा।

Leave a Comment

Recent Posts

भारतीय रिजर्व बैंक ने हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड और यस बैंक लिमिटेड पर रेगुलेटरी निर्देशों का पालन न करने के लिए जुर्माना लगाया

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने हिंदुजा हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड और यस बैंक लिमिटेड पर रेगुलेटरी… Read More

16 hours ago

विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने द्विपक्षीय सहयोग को मजबूत करने के लिए त्रिनिदाद और टोबैगो के प्रधानमंत्री से मुलाकात की

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने भारत तथा त्रिनिदाद और टोबैगो के बीच पारंपरिक संबंधों की… Read More

17 hours ago

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल में भाजपा के पहले मुख्‍यमंत्री बनें, उनके साथ पांच कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ली

शुभेन्दु अधिकारी पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बन गए हैं। राज्‍य में पहली बार भाजपा की… Read More

17 hours ago

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने नोएडा में निरीक्षण अभियान चलाया, गहन रोकथाम और सख्त प्रवर्तन के निर्देश दिए

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने 08.05.2026 को नोएडा, राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र और आसपास के… Read More

17 hours ago

गुरुदेव रवींद्रनाथ ठाकुर की 165वीं जयंती आज

आज गुरूदेव रबींद्रनाथ ठाकुर की 165वीं जयंती है। इस अवसर पर विश्व स्तर पर सांस्कृतिक… Read More

19 hours ago

This website uses cookies.