इजराइल ने भूमध्य सागर से मंगलवार तड़के सीरिया के लताकिया बंदरगाह पर मिसाइलें दागीं जिससे एक कंटेनर टर्मिनल में आग लग गयी। सीरिया की सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी।
दिसंबर में इस अहम बंदरगाह पर यह ऐसा दूसरा हमला है। इस बंदरगाह पर सीरिया के लिए ज्यादातर आयातित सामान आता है।
सरकारी समाचार एजेंसी ‘सना’ ने एक सैन्य अधिकारी के हवाले से बताया कि लताकिया के पश्चिम से दागी गयीं इजराइली मिसाइलों ने बंदरगाह के कंटेनर टर्मिनल को निशाना बनाया, जिससे आग लग गयी और काफी नुकसान पहुंचा। अधिकारी ने कहा कि दमकलकर्मी हमले के बाद करीब एक घंटे तक आग बुझाने के लिए मशक्कत करते रहे।
सीरिया के सरकारी अल-अखबरिया टीवी की फुटेज में टर्मिनल से आग की लपटें और धुआं उठता दिखा। इसने बताया कि हमले से बंदरगाह के पास आवासीय इमारतों, एक अस्पताल, दुकानों और कुछ पर्यटक स्थलों को भी नुकसान पहुंचा है।
मिसाइल हमलों में अभी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ऐसा ही एक हमला सात दिसंबर को हुआ था जब इजराइली युद्धक विमानों ने कंटेनर टर्मिनल को निशाना बनाया था जिससे इसमें आग लग गयी थी और धमाके हुए थे।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment