Categories: News-Headlines

इजराइल और हमास के बीच गाजा में संघर्ष विराम दो दिन और बढ़ाने पर सहमति बनी: कतर

कतर ने कहा है कि गाजा में इजरायल और हमास के बीच अस्थाई संघर्ष विराम को दो दिन और आगे बढ़ाने पर समझौता हो गया है। सोमवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल अंसारी ने कहा कि संघर्ष विराम दो दिन आगे बढ़ाने से कुछ और बंधकों और कैदियों की रिहाई का मार्ग प्रशस्त होगा। पिछले शुक्रवार से शुरू हुए चार दिन के संघर्षविराम के दौरान चौथे दौर में सोमवार को हमास ने 11 बंधकों को छोड़ा था। जर्मनी की विदेश मंत्री अन्नालेना बायरबोक ने बंधकों की रिहाई का स्वागत किया है। जो बंधक छोड़े गए हैं। उनमें जर्मनी के दो किशोर भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि 52 दिनों तक कष्ट झेलने के बाद वे अपने परिवारों से मिल सकते हैं। दूसरी ओर इजरायल ने आज तड़के 33 फिलिस्तीनी कैदियों को रिहा किया।

हालांकि इजरायल की ओर से संघर्षविराम को आगे बढ़ाने के संबंध में तत्काल पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने इसका स्वागत किया है। वहीं अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ साथ कतर और मिस्र के प्रति भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने दोनों पक्षों के बीच अप्रत्यक्ष रूप से बातचीत शुरू करवाई जिससे बंधकों की रिहाई और गाजा में सहायता पहुंचाने में सुविधा हुई। बताया जाता है कि अमरीका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन इस सप्ताह संयुक्त राष्ट्र जलवायु शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए संयुक्त अरब अमीरात जाने के क्रम में इजरायल और वेस्ट बैंक का भी दौरा करेंगे।

गाजा में चार दिन के संघर्षविराम को इजरायल और हमास के बीच युद्ध के दौरान शांति स्थापित करने के लिए बड़ी राजनयिक सफलता माना जा रहा है। इस दौरान हमास ने 69 बंधकों को रिहा किया जबकि उसके बदले में इजरायल ने 150 फिलिस्तीनी कैदियों को छोड़ा। संघर्ष विराम के कारण गजा पट्टी में और अधिक राहत सामग्री तथा ईंधन पहुँचाने में भी सफलता मिली।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

8 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

8 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.