Categories: News-Headlines

आयकर विभाग ने पश्चिम बंगाल के एक प्रमुख ट्रांसमिशन टॉवर निर्माण समूह पर छापा मारा

आयकर विभाग ने पावर ट्रांसमिशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन (टीएण्‍डडी) स्ट्रक्चर, स्टील स्ट्रक्चर्स, स्टील ईआरडब्ल्यू पाइप्स और पॉलिमर उत्पादों आदि के निर्माण में लगे कोलकाता स्थित एक प्रमुख समूह पर 24.08.2022 को छापा मार कर तलाशी और जब्ती अभियान चलाया। तलाशी कार्रवाई पश्चिम बंगाल और झारखंड में फैले 28 परिसरों में की गई।

तलाशी अभियान के दौरान समूह द्वारा विभिन्न तरीकों से की गई कर चोरी का पता चला। समूह के परिसरों से बड़ी संख्या में आपत्तिजनक सबूत पाए गए हैं जिनमें फर्जी खर्च और अघोषित नकद बिक्री की बुकिंग को प्रदर्शित करने वाले दस्तावेज और डिजिटल डेटा शामिल हैं। इसके अलावा अचल संपत्ति के अधिग्रहण के लिए बेहिसाब नकदी के उपयोग के साथ-साथ बेहिसाब नकद ऋण लिए जाने के सबूत भी मिले और उन्हें जब्त किया गया।

जब्त किए गए सबूतों के प्रारंभिक विश्लेषण से पता चलता है कि समूह ने अपनी प्रमुख कंपनियों को आवास प्रविष्टियां प्रदान करने के लिए कई मुखौटा कंपनियों का उपयोग किया है। यह पाया गया है कि इन मुखौटा इकाइयों ने शेयर पूंजी/असुरक्षित ऋण की आड़ में समूह के कारोबार में बेहिसाब धन एकत्र किया। इसके अलावा, एक एंट्री ऑपरेटर द्वारा कई शेल कंपनियों के वेब के माध्यम से 150 करोड़ रुपए से अधिक की आवास प्रविष्टियों का भी पता लगाया गया है।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

8 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

8 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.