Categories: News-Headlines

आयकर विभाग के नए ई-फाइलिंग पोर्टल पर 6.63 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न (आईटीआर) और 99.27 लाख कानूनी फॉर्म दाखिल किये गए

15 मार्च, 2022 तक आयकर विभाग के नए ई-फाइलिंग पोर्टल पर आकलन वर्ष 2021-22 के लिए 6.63 करोड़ से अधिक आयकर रिटर्न (आईटीआर) दाखिल किए गए। यह तिथि, कंपनियों और अन्य करदाताओं के लिए आईटीआर दाखिल करने की नियत तारीख थी, जिन्हें टैक्स ऑडिट रिपोर्ट दाखिल करने की आवश्यकता थी। 15 मार्च, 2022 तक (पिछले साल की नियत तारीख तक 4.77 लाख की तुलना में) 5.43 लाख से अधिक आईटीआर दाखिल किए गए और पिछले 5 दिनों में (पिछले साल की नियत तारीख तक 11.87 लाख की तुलना में) 13.84 लाख से अधिक आईटीआर दाखिल किए गए।

आकलन वर्ष 2021-22 के लिए दाखिल किए गए 6.63 करोड़ आईटीआर में से 46% आईटीआर-1 (3.03 करोड़), 9% आईटीआर-2 (57.6 लाख), 15% आईटीआर-3 (1.02 करोड़), 26% आईटीआर-4 (1.75 करोड़), 2% आईटीआर आईटीआर-5 (15.1 लाख), आईटीआर-6 (9.3 लाख) और आईटीआर-7 (2.18 लाख) हैं। यह आकलन वर्ष 2020-21 के लिए 15.03.2021 तक दाखिल किये गए कुल आईटीआर की तुलना में 16.7 लाख से अधिक आईटीआर की वृद्धि को दर्शाता है।

इनमें से 43% से अधिक आईटीआर; पोर्टल पर ऑनलाइन आईटीआर फॉर्म का उपयोग करके दाखिल किए गए हैं और शेष को विभागीय सॉफ्टवेयर सहित ऑफ़लाइन आईटीआर सॉफ्टवेयर उपयोगिताओं से बनाए गए आईटीआर का उपयोग करके अपलोड किया गया है।

इसके अलावा, आकलन वर्ष 2021-22 के लिए दाखिल किए गए 6.63 करोड़ आईटीआर में से, 6.01 करोड़ से अधिक आईटीआर सत्यापित किए जा चुके हैं (आधार ओटीपी का उपयोग करके 75%)। सत्यापित आईटीआर में से, 5.17 करोड़ से अधिक आईटीआर की जांच की जा चुकी है और 15.03.2022 तक वर्ष 2021-22 के लिए 1.83 करोड़ रिफंड जारी किए गए हैं।

वित्त वर्ष 2021-22 में 15 मार्च, 2022 तक, 99.27 लाख से अधिक कानूनी फॉर्म नए पोर्टल पर दाखिल किए गए, जिनमें 26.19 लाख फॉर्म 3सीबी- सीडी, 2.76 लाख फॉर्म 3सीए-3सीडी, 20.9 लाख फॉर्म 15सीए, 5.4 लाख फॉर्म 15 सीबी, 2.27 लाख 10ए, 5.86 लाख 10ई, 77,634 फॉर्म 35 और 23.79 लाख टीडीएस विवरण शामिल हैं। फॉर्म 3सीएफए, 3सीईएए, 3सीएलए, 9ए, 10, 10 आईबी/आईसी/आईडी, 10 सीसीएफ, 56एफएफ को दाखिल करने की विस्तारित नियत तिथि 15 मार्च, 2022 थी, जिसके लिए 15 मार्च, 2022 तक लगभग 1.64 लाख फॉर्म दाखिल किये गए।

पोर्टल पर एक सहज अनुभव के साथ करदाताओं की सहायता के लिए, हेल्पडेस्क द्वारा केवल 15 मार्च, 2022 को ही 8,500 से अधिक करदाताओं की कॉल और 260 चैट का जवाब दिया गया था। आईटीआर और टैक्स ऑडिट रिपोर्ट (टीएआर) को अपलोड करने से संबंधित करदाताओं की शिकायतों को तेजी से हल करने के लिए दो ईमेल आईडी – (itr.helpdesk@incometax.gov.in) तथा (tar.helpdesk@incometax.gov.in) बनाए गए थे। इस संबंध में, 16,252 ईमेल प्राप्त हुए, जिनमें से 16,233 का समाधान 15 मार्च, 2022 तक किया गया। उपरोक्त के अलावा, विभाग लगातार सक्रिय रूप से अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के माध्यम से करदाताओं और प्रोफेशनल के साथ जुड़ रहा, सीधे वीबेक्स कॉल्स/वेबिनार के माध्यम से संपर्क कर रहा है तथा परामर्श के जरिये सहायता प्रदान कर रहा है।

विभाग समय पर अनुपालन में सहायता के लिए सभी टैक्स प्रोफेशनल और करदाताओं का आभार व्यक्त करता है। करदाताओं और टैक्स प्रोफेशनल से यह भी ध्यान देने का अनुरोध किया जाता है कि विलंबित रिटर्न दाखिल करने, संशोधित रिटर्न, आधार और पैन को जोड़ने एवं मूल्यांकन के लिए ई-कार्यवाहियों के अनुपालन आदि की अंतिम तिथि 31.03.2022 है।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया… Read More

3 hours ago

संसद में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण हेतु संवैधानिक संशोधन विधेयक सदन में पारित नहीं हो सका

लोकसभा में कल संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो सका। इस विधेयक… Read More

3 hours ago

विधानसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग ने 865 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की

निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ रुपये… Read More

3 hours ago

आईपीएल में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच… Read More

3 hours ago

MSME मंत्रालय ने डेटा-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज के साथ एमओयू साइन किया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More

16 hours ago

This website uses cookies.