Categories: News-Headlines

अमेरिका के केन्‍द्रीय बैंक ने महंगाई पर नियंत्रण के लिए ब्याज दरों में लगभग चौथाई प्रतिशत की वृद्धि की

अमेरिका के केन्‍द्रीय बैंक-फेडरल रिजर्व ने वर्ष 2018 के बाद पहली बार ब्‍याज दरों में बढ़ोतरी की है। फेडरल रिजर्व ने ब्‍याज दर में शून्‍य दशमलव दो-तीन प्रतिशत की वृद्धि की है। फेडरल ओपन मार्केट कमेटी की दो दिन तक चली बैठक के बाद बैंक ने यह घोषणा की। बैंक ने कोरोना महामारी का मुकाबला करने और यूक्रेन में जारी युद्ध तथा बढ़ती महंगाई से अर्थव्‍यवस्‍था को उबारने के लिए भी एक योजना पेश की।

अधिकतर अमेरिकी नीति निर्माताओं का मानना है कि फेडरल कोष दरें इस वर्ष के अंत तक एक दशमलव सात-पांच प्रतिशत से लेकर दो प्रतिशत तक बढ़ सकती हैं। ब्‍याज दरों के बढ़ने से उपभोक्‍ता उधारी और ऋण पर तत्‍काल असर पड़ेगा। बैंक के अधिकारियों ने वर्ष 2023 में तीन अतिरिक्‍त बढ़ोत्‍तरियों का अनुमान व्‍यक्‍त किया है।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

2 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

2 hours ago

This website uses cookies.