Categories: News-Headlines

आम आदमी पार्टी विधायक अमानतुल्लाह खान दिल्ली वक्फ बोर्ड घोटाला मामले में पुलिस हिरासत में

दिल्ली न्यायालय ने आम आदमी पार्टी के ओखला क्षेत्र के विधायक अमानतुल्लाह खान को दिल्ली वक्फ बोर्ड भ्रष्टाचार मामले में चार दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। दिल्ली पुलिस की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने वक्फ बोर्ड सहित अन्य कथित वित्तीय अनियमितताओं में शामिल होने के कारण उनको गिरफ्तार किया है। विशेष न्यायाधीश विकास ढुल ने कहा है कि उनकी जमानत याचिका पर चार दिन की पुलिस हिरासत के बाद सुनवाई होगी। पुलिस ने अमानतुल्लाह की 14 दिन की रिमांड की मांग की है।

शुक्रवार को भ्रष्टाचार निरोधक शाखा ने दिल्ली में जाकिया नगर, बटला हाऊस और जामिया नगर में छापे मारे। इस दौरान 24 लाख रुपये नकद और गोली-बारूद सहित दो हथियार बरामद किए गए।

Leave a Comment

Recent Posts

कांग्रेस सांसद शशि थरूर एक बार फिर अपने बयानों और राजनीतिक गतिविधियों के कारण चर्चा के केंद्र में हैं।

शशि थरूर फिर चर्चा में, बयान और राजनीतिक गतिविधियों पर सबकी नजर कांग्रेस के वरिष्ठ… Read More

9 hours ago

RUHS CUET 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवार अब स्कोरकार्ड और मेरिट लिस्ट देखकर एडमिशन प्रक्रिया की तैयारी कर सकते हैं।

RUHS CUET 2026 Result जारी, उम्मीदवारों का इंतजार खत्म राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज (RUHS)… Read More

9 hours ago

This website uses cookies.