दिल्ली की राउज़ एवेन्यू अदालत ने आज आबकारी नीति घोटाला मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 28 मार्च तक प्रवर्तन निदेशालय-ईडी की हिरासत में भेजा। विशेष सीबीआई न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने कल रात केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आज यह आदेश दिया।
प्रवर्तन निदेशालय ने केजरीवाल को घोटाले का मुख्य साजिशकर्ता बताते हुए अदालत से 10 दिन की हिरासत की मांग की थी। निदेशालय ने कहा कि केजरीवाल आबकारी नीति को तैयार करने में सीधे तौर पर शामिल थे। प्रवर्तन निदेशालय द्वारा अदालत ले जाते समय संवाददाताओं के सवाल के जवाब में आम आदमी पार्टी के संयोजक ने कहा कि वह जेल से ही देश के लिए काम करते रहेंगे।
कल शाम प्रवर्तन निदेशालय द्वारा केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी ने कहा कि अरविंद केजरीवाल दिल्ली के मुख्यमंत्री बने रहेंगे।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया… Read More
भारत ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की है कि उसे ब्रिटेन और फ्रांस के नेतृत्व… Read More
लोकसभा में कल संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो सका। इस विधेयक… Read More
निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ रुपये… Read More
आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच… Read More
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment