भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने आज कहा कि उसकी सभी सेवाएं स्थिर हैं और ठीक तरह से काम कर रही हैं। इसकी आधार-पैन/ईपीएफओ को आपस में जोड़ने की सुविधा में कोई रुकावट नहीं आई है। यह एक प्रमाणीकरण-आधारित सुविधा है।
यूआईडीएआई ने कहा चूंकि यह पिछले सप्ताह के दौरान चरणबद्ध तरीके से अपनी प्रणाली में एक आवश्यक सुरक्षा अपडेट के दौर से गुजर रहा था, कुछ नामांकन/अपडेट केंद्रों पर केवल नामांकन और मोबाइल अपडेट सेवा सुविधा में कुछ रुकावट की सूचना मिली थी, लेकिन अब यह सेवा अपडेट होने के बाद ठीक तरह से काम कर रही है।
यूआईडीएआई ने आगे कहा कि भले ही सिस्टम स्थिर हो गया है, यह सुनिश्चित करने के लिए इसकी निगरानी की जा रही है कि उपभोक्ताओं को कोई असुविधा न हो। यह ध्यान दिया जा सकता है कि 20 अगस्त 2021 को अपडेट प्रक्रिया की शुरुआत के बाद से पिछले 9 दिनों में 51 लाख से अधिक उपभोक्ताओं को प्रति दिन औसतन 5.68 लाख नामांकन के साथ नामांकित किया गया है, जबकि प्रमाणीकरण लेनदेन सामान्य रूप से प्रति दिन 5.3 करोड़ से अधिक के औसत पर प्रमाणीकरण हुआ है।
यूआईडीएआई ने आधार को पैन/ईपीएफओ से जोड़ने में तथाकथित यूआईडीएआई प्रणाली के ठप होने पर कुछ मीडिया रिपोर्टों का जवाब देते हुए कहा कि इस तरह की मीडिया रिपोर्ट सही नहीं हैं।
Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment