Categories: News-Headlines

आतंकवाद, समुद्री डकैती, मादक पदार्थों के अवैध कारोबार और जलवायु परिवर्तन जैसे गंभीर खतरों ने हिन्‍द प्रशान्‍त क्षेत्र में नई चुनौतियां पैदा कर दी: राजनाथ सिंह

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि आतंकवाद, समुद्री डकैती, मादक पदार्थों के अवैध कारोबार और जलवायु परिवर्तन जैसे गंभीर खतरों ने हिन्‍द प्रशान्‍त क्षेत्र में नई चुनौतियां पैदा कर दी हैं। वीडियो कान्‍फ्रेंसिंग के माध्‍यम से हिन्‍द-प्रशान्‍त क्षेत्रीय संवाद-2021 के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि क्षेत्र में इस तरह की चुनौतियां अंतर्राष्‍ट्रीय स्‍तर की हैं और इससे निपटने की जिम्‍मेदारी सभी की है। उन्‍होंने कहा कि समुद्री क्षेत्र से संबंधित मामलों में, सभी के हित में समाधान ढूंढा जाना चाहिए।

राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत समुद्र से संबंधित कानूनों पर संयुक्‍त राष्‍ट्र के कन्‍वेंशन के अनुसार सभी राष्‍ट्रों के अधिकारों का सम्‍मान करने को प्रतिबद्ध है।

रक्षामंत्री ने कहा कि भारत अपनी प्रादेशिक जल सीमा और विशेष आर्थिक क्षेत्र के संबंध में देश के हितों और वैध अधिकारों की रक्षा के लिए कृत-संकल्‍प है। राजनाथ सिंह ने कहा कि समुद्र, माल ढुलाई, विचारों के आदान-प्रदान, नवाचार और देशों को एक दूसरे के नजदीक लाने में महत्‍वपूर्ण सम्‍पर्क सूत्र का काम करते हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

6 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

6 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.