Categories: News-Headlines

असम में विधानसभा उपचुनाव के लिए प्रचार आज शाम समाप्त हो जाएगा

असम में तीस अक्तूबर को मरियानी, थौरा, भवानीपुर, गोसाईगांव और तामुलपुर विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए प्रचार आज शाम समाप्त हो जाएगा। सभी राजनीतिक दल और उम्मीदवार मतदाताओं को लुभाने में लगे हैं। भाजपा के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा, केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेन बोरा, एआईयूडीएफ प्रमुख बदरुद्दीन अजमल, रायजर दल के प्रमुख अखिल गोगोई विभिन्न स्थानों पर रैलियां कर रहे हैं।

निर्वाचन आयोग ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा को चेतावनी दी

निर्वाचन आयोग ने आदर्श चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने पर असम के मुख्यमंत्री डॉक्टर हिमंत बिस्व सरमा को चेतावनी दी है। आयोग ने उन्हें भविष्य में अधिक सावधान रहने, संयम बरतने और सार्वजनिक भाषण के दौरान आचार संहिता के प्रावधानों का कडाई से पालन करने को कहा है।

इससे पहले, चुनाव आयोग ने मुख्यमंत्री को नोटिस जारी कर राज्य के पांच विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनावों के प्रचार के दौरान आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर स्पष्टीकरण मांगा है। इस बीच, डॉक्टर सरमा ने आदर्श आचार संहिता के किसी भी प्रावधान का अनजाने में उल्लंघन करने के मामले में आयोग से बिना शर्त माफी मांग ली है।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

14 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

17 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

18 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

18 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.