आज माल और सेवा कर (GST) दिवस है। वर्ष 2017 में तीस जून और पहली जुलाई की मध्य रात्रि को संसद के केन्द्रीय कक्ष में एक विशेष समारोह में पुरानी अप्रत्यक्ष कर प्रणाली के स्थान पर माल और सेवा कर का शुभारम्भ किया गया था।
माल और सेवा कर (GST) एक राष्ट्र – एक बाजार- एक कर की अवधारणा पर लागू किया गया। इस कर प्रणाली में घरेलू अप्रत्यक्ष करों को मिलाकर एक कर दिया गया है। इसका उद्देश्य बड़ी संख्या में लागू करों को हटाने, प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, निर्यातकों और विनिर्माताओं को सुविधा प्रदान करने और कर दरों में एकरुपता लाना है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन आज नई दिल्ली में पांचवे माल और सेवा कर (GST) दिवस समारोह का शुभारम्भ करेंगी। इस अवसर पर केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी, राजस्व सचिव, केन्द्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड तथा जी.एस.टी. परिषद के सदस्य मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान पिछले पांच वर्ष में विभिन्न स्तरों पर माल और सेवा कर के प्रभाव पर प्रस्तुति दी जाएगी और GST@5 पुस्तिका का विमोचन किया जाएगा।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment