आज संत गुरू रविदास जयंती है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति ने कहा है कि संत रविदास महान समाज सुधारक और शांति, प्रेम तथा बंधुत्व के संदेशवाहक थे। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने जाति और धर्म आधारित भेदभाव खत्म करने तथा वंचितों के उद्धार के लिए अथक प्रयास किए। राष्ट्रपति ने सभी नागरिकों से संत रविदास की शिक्षाओं को अपनाने और जनकल्याण की दिशा में बढ़ने का आह्वान किया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संत रविदास को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की है। अपने एक ट्वीट में, प्रधानमंत्री ने कहा; “संत रविदास जी की जयंती पर उन्हें नमन करते हुए हम उनके महान संदेशों का स्मरण करते हैं। इस अवसर पर उनके विचारों के अनुरूप न्यायप्रिय, सौहार्दपूर्ण और समृद्ध समाज के अपने संकल्प को दोहराते हैं। उनके मार्ग पर चलकर ही हम कई पहलों के जरिए गरीबों की सेवा और उनका सशक्तिकरण कर रहे हैं।”
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment