आज विश्व जल दिवस मनाया जा रहा है। स्वच्छ जल के महत्व को देखते हुए यह दिन हर वर्ष 22 मार्च को मनाया जाता है। विश्व जल दिवस लोगों, संगठनों और सरकारों को पानी से संबंधित तत्काल चुनौतियों का सामना करने के लिए एक मंच पर लाता है। हमारी संवाददाता ने बताया है कि यह दिन शैक्षिक कार्यक्रमों और समुदाय-संचालित अभियानों के माध्यम से सभी के लिए स्वच्छ पानी और स्वच्छता सुनिश्चित करने का प्रयास है।
इस वर्ष जल दिवस का विषय ‘समृद्धि और शांति के लिए जल’ है। यह दुनिया भर में सहयोग और स्थिरता को बढ़ावा देने में पानी की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल देता है। इस वर्ष विश्व जल दिवस सभी की पानी तक समान पहुंच सुनिश्चित करने और शांति स्थापना के लिए एक माध्यम के रूप में पानी को बढ़ावा देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सहयोग का आह्वान करता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने पर्यावरण और विकास पर 1992 के संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन की सिफारिशों के बाद, 1993 में 22 मार्च को विश्व जल दिवस के रूप में घोषित किया था।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सरकार स्वच्छ जल प्रबंधन की दिशा में काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। आज विश्व जल दिवस पर, प्रधानमंत्री मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि पानी हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण है और सरकार इस बहुमूल्य संसाधन की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।
पानी का उपयोग हमें प्रसाद की तरह करना चाहिए। पानी का मूल्य वो समझता है जो पानी के अभाव में जिये। वही जानता है एक-एक बूंद पानी जुटाने में कितनी मेहनत करनी पडती है। मैं देश के हर उस नागरिक से कहूंगा जो पानी की प्रचुरता में रहते हैं। मेरा उनसे आग्रह है कि आपको पानी बचाने के ज्यादा प्रयास करने चाहिए और निश्चित तौर पर इसके लिए लोगों को अपनी आदतें भी बदलनी होगी।
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
सरकार ने वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 55,200 से अधिक स्टार्टअप को मान्यता दी है,… Read More
एनआईसीडीसी लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज लिमिटेड (NLDSL) और महाराष्ट्र सरकार ने एकीकृत लॉजिस्टिक्स इंटरफेस प्लेटफॉर्म का… Read More
गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि संविधान में परिसीमन के प्रावधान किए गए हैं… Read More
पर्यावरण स्थिरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, कांकरिया कोचिंग डिपो एक वॉटर… Read More
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि संसद में इस समय नारी शक्ति वंदन अधिनियम में… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment