Categories: News-Headlines

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सरकार स्‍वच्‍छ जल प्रबंधन की दिशा में काम करने के लिए प्रतिबद्ध है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि सरकार स्‍वच्‍छ जल प्रबंधन की दिशा में काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। आज विश्व जल दिवस पर, प्रधानमंत्री मोदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा है कि पानी हमारे जीवन के लिए महत्वपूर्ण है और सरकार इस बहुमूल्य संसाधन की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

On World Water Day, we celebrate the vital importance of water in our lives and reiterate our commitment to protecting this precious resource and work towards sustainable water management. pic.twitter.com/pCiCbrC5vn

— Narendra Modi (@narendramodi) March 22, 2024

पानी का उपयोग हमें प्रसाद की तरह करना चाहिए। पानी का मूल्‍य वो समझता है जो पानी के अभाव में जिये। वही जानता है एक-एक बूंद पानी जुटाने में कितनी मेहनत करनी पडती है। मैं देश के हर उस नागरिक से कहूंगा जो पानी की प्रचुरता में रहते हैं। मेरा उनसे आग्रह है कि आपको पानी बचाने के ज्‍यादा प्रयास करने चाहिए और निश्‍चित तौर पर इसके लिए लोगों को अपनी आदतें भी बदलनी होगी।

इस वर्ष जल दिवस का विषय ‘समृद्धि और शांति के लिए जल’ है। यह दुनिया भर में सहयोग और स्थिरता को बढ़ावा देने में पानी की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल देता है। इस वर्ष विश्व जल दिवस सभी की पानी तक समान पहुंच सुनिश्चित करने और शांति स्‍थापना के लिए एक माध्‍यम के रूप में पानी को बढ़ावा देने के लिए अंतर्राष्ट्रीय स्‍तर पर सहयोग का आह्वान करता है। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने पर्यावरण और विकास पर 1992 के संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन की सिफारिशों के बाद, 1993 में 22 मार्च को विश्व जल दिवस के रूप में घोषित किया था। समाचार कक्ष से सरफिरोजी।

Leave a Comment

Recent Posts

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और परीक्षा से जुड़ी अहम बातें

AIBE 21 (XXI) 2026: बार काउंसिल जल्द जारी कर सकती है नोटिफिकेशन, जानें रजिस्ट्रेशन और… Read More

1 hour ago

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की बढ़ी ताकत

Skyroot Aerospace ने अंतरिक्ष मिशनों को दी नई रफ्तार, निजी स्पेस सेक्टर में भारत की… Read More

2 hours ago

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

3 hours ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

23 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

1 day ago

This website uses cookies.