Categories: News-Headlines

आज लोक सेवा प्रसारण दिवस है

आज लोक सेवा प्रसारण दिवस है। यह दिवस वर्ष 1947 में आज ही के दिन राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी के आकाशवाणी दिल्ली आगमन की स्‍मृति में प्रत्‍येक वर्ष बारह नवम्‍बर को मनाया जाता है।

70 वर्ष पहले यह दिपावली का दिन था जब महात्मा गांधी विभाजन के बाद भारत आए शरणार्थियों से मिलने हरियाणा के कुरुक्षेत्र नहीं पहुंच सके। तब उन्होंने रेडियो के माध्यम से अपना संदेश देने का निर्णय लिया। 12 नवम्बर 1947 को गांधी जी ने आकाशवाणी से पहली और अंतिम बार लोगों को संबोधित किया था। गांधी जी ने कहा था कि उन्होंने आकाशवाणी के माध्यम को ईश्वर की चमत्कारिक शक्ति के रूप में देखा। गांधी जी ने अपना संबोधन यह कहकर शुरू कि परेशानियों का सामाना कर रहे मेरे भाइयों और बहनों। मैं नहीं जानता कि सिर्फ आप या और भी लोग मुझे सुन रहे हैं।

आकाशवाणी के अस्तित्व में आने से 13 वर्ष पहले भारत में रेडियो प्रसारण की शुरुआत हो चुकी थी। जून 1923 में रेडियो क्लब ऑफ बॉम्बे ने देश का पहला प्रसारण किया था। इसके पांच महीने बाद कलकत्ता रेडियो क्लब की स्थापना की गई थी। अप्रैल 1930 में उद्योग और श्रम विभाग के अंतर्गत भारतीय प्रसारण सेवा ने प्रायोगिक तौर पर संचालन शुरु किया। 8 जून 1936 को यह सेवा आकाशवाणी के नाम से देश के सामने आई।

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

19 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

19 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

2 days ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

2 days ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

2 days ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

4 days ago

This website uses cookies.