Categories: News-Headlines

आज राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस है, प्रधानमंत्री ने समस्त चिकित्सक समुदाय के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की

आज राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस है। यह दिन मशहूर डॉक्टर और पश्चिम बंगाल के दूसरे मुख्यमंत्री डॉ. बिधान चंद्र रॉय की स्‍मृति में मनाया जाता है। उनका जन्म पहली जुलाई 1882 को हुआ था और आज के ही दिन वर्ष 1962 में उनकी मृत्यु हुई थी। डॉ. रॉय एक राजनेता और स्वतंत्रता सेनानी के साथ शिक्षा के प्रबल समर्थक भी थे।

चिकित्सक दिवस का आयोजन समाज की भलाई के लिए स्वास्थ्य सेवा के प्रति चिकित्‍सकों के समर्पण तथा उनके योगदान के सम्मान-स्वरूप किया जाता है। डॉक्‍टर समाज का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। कोविड काल के असमंजस भरे दौर में भी भारतीय चिकित्‍सकों ने अपनी जिम्‍मेदारियों को पूरा किया और वैज्ञानिकों की मदद से स्वदेशी रूप से तैयार किए गए टीकों और उपयुक्त दवाओं के माध्‍यम से कोविड महामारी पर नियंत्रण पाने में सफल रहे।

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘चिकित्सक दिवस’ के अवसर पर समस्त चिकित्सक समुदाय के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘चिकित्सक दिवस’ के अवसर पर समस्त चिकित्सक समुदाय के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की है। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया: “#DoctorsDay के अवसर पर, मैं समस्त चिकित्सक समुदाय के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता व्यक्त करता हूं। अत्यंत अभूतपूर्व समय में भी, चिकित्सकों ने उच्चतम स्तर के साहस, निस्वार्थता और दृढ़ता का उदाहरण पेश किया है। उनका समर्पण उपचार से परे है, यह हमारे समाज को आशा और शक्ति देता है।”

Leave a Comment

Recent Posts

मीनाक्षी नटराजन की बढ़ती सियासी सक्रियता पर चर्चा तेज, कांग्रेस की रणनीति में क्यों मानी जा रही हैं अहम?

सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More

6 hours ago

12 करोड़ की ज्वेलरी लेकर फरार हुए पति-पत्नी और साली, 7 किलो सोना-1 किलो चांदी की चोरी का सनसनीखेज खुलासा

करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More

7 hours ago

वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका मिलेगा? डेब्यू की मांग के बीच बढ़ी चर्चा

वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More

1 day ago

Bangladesh vs Australia: मीराज-शांतो के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती, रोमांचक सीरीज पर टिकी दुनिया की नजर

Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More

1 day ago

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: करोड़ों महिलाओं के जीवन में बदलाव लाने वाली योजना, जानिए पूरी जानकारी

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More

1 day ago

Cristiano Ronaldo की मौजूदगी में Portugal की जीत, Chile के खिलाफ मुकाबले में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More

3 days ago

This website uses cookies.