भाई-बहन के पवित्र प्रेम का पावन पर्व रक्षाबंधन आज उल्लास और उमंग से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर बहनें अपने भाईयों की कलाई पर राखी के धागे बांधकर उनकी सुख समृद्धि और आरोग्य की कामना करती हैं और भाई उनकी रक्षा का वचन देते हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रक्षाबंधन पर लोगों को बधाई दी है। द्रौपदी मुर्मू ने अपने संदेश में कहा कि रक्षाबंधन भाईयों के प्रति बहनों के स्नेह और प्रेम का त्यौहार है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भाई- बहन के परस्पर प्रेम और विश्वास का यह त्यौहार समाज में महिलाओं के प्रति आदर और सम्मान को बढ़ावा देगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रक्षा बंधन के विशेष अवसर पर लोगों को बधाई दी है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया: “आप सभी को रक्षाबंधन की बहुत-बहुत बधाई। रक्षा बंधन के विशेष अवसर पर सभी लोगों को बधाई।”