अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप द्वारा एक महीने में दूसरी बार एच वन बी वीजा कार्यक्रम का समर्थन करने की खबर सभी अखबारों की सुर्खी बनी है। जनसत्ता लिखता है- ट्रंप ने कहा, अमरीका को सक्षम और महान लोगों की जरूरत।
राष्ट्रीय सहारा ने विदेश मंत्री सुब्रह्मणयम जयंशकर के शब्द प्रकाशित किए हैं, अमरीका में अवैध रूप से रह रहे भारतीयों की वापसी के लिए हम तैयार।
गणतंत्र दिवस समारोह का बडा आकर्षण होंगे करगिल युद्ध के ”दो परमवीर चक्र विजेता”। हरिभूमि की सुर्खी है- पत्र लिखता है- सूबेदार मेजर योगेंद्र सिंह यादव और संजय कुमार खुली जीप में समारोह स्थल से होकर गुजरेंगे। वहीं, दैनिक जागरण ने गणतंत्र दिवस परेड की फुल ड्रेस रिहर्सल की तस्वीरें सचित्र प्रकाशित की हैं। पत्र लिखता है- सशक्त सुरक्षित और स्वर्णिम भारत, रिहर्सल में पहली बार दिखी तीनों सैनाओं की संयुक्त झांकी।
जीत की हैट्रिक, बेटियां सुपर सिक्स में। अंडर-19 टी-20 विश्व कप में श्रीलंका को साठ रन से किया पराजित। अमर उजाला की खबर है।
कैलिफोर्निया में फिर भडकी आग, पचास हजार लोगों को घर छोडने का आदेश दैनिक भास्कर ने यह खबर सचित्र प्रकाशित की है।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment