केन्द्र सरकार द्वारा 8वें वेतन आयोग के गठन को मंजूरी मिलने की खबर आज सभी समाचार पत्रों के पहले पन्ने पर है। जनसत्ता की सुर्खी है – 50 लाख कर्मियों और 65 लाख पेंशनधारियों को मिलेगा लाभ। दैनिक भास्कर लिखता है – एक जनवरी, 2026 से केन्द्र में लागू होगा नया वेतनमान। सरकारी सैलरी 38 प्रतिशत, पेंशन 34 प्रतिशत बढेंगी।
इसरो द्वारा पहली बार अंतरिक्ष में उपग्रहों की सफल डॉकिंग कराकर ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करने का समाचार भी सभी अखबारों में है। दैनिक ट्रिब्यून लिखता है – भारत ने रचा इतिहास, अंतरिक्ष में जोडे दो उपग्रह।
पहाडों पर हो रही बर्फबारी की खबर भी कई अखबारों ने सचित्र प्रकाशित की है। अमर उजाला लिखता है बारिश – बर्फबारी ने ठिठुराया, कश्मीर में रेल सेवा बाधित, हिमाचल में दो सौ सडके बंद। राजस्थान पत्रिका की सुर्खी है – मौसम गुलजार, बर्फबारी के बीच पर्यटकों ने की मस्ती।
गणतंत्र दिवस फ्लाईपास्ट में नहीं दिखेंगे ध्रुव और तेजस – हिन्दुस्तान की खबर है। वहीं हरिभूमि लिखता है – अब गणतंत्र दिवस समारोह में सुनाई नहीं देगी ध्रुव हेलीकॉप्टर की हवाई गर्जना, फ्लाईपास्ट में भाग लेंगे 22 लडाकू विमान। एएलएच ध्रुव के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद वायु सेना का फैसला।
नवभारत टाइम्स ने महाकुंभ में साधू संत, कल्पवासी और श्रद्धालुओं की तस्वीरे प्रकाशित की हैं – पत्र लिखता है – महाकुंभ में अमृत स्नान के साथ ही अब अनुष्ठानों का दौर शुरू।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment