Categories: News-Headlines

आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर, आज का अखबार हिंदी – 3 जनवरी 2025

कश्‍मीर पर गृहमंत्री अमित शाह का बयान आज के सभी समाचार पत्रों के मुखपृष्‍ठ पर हैं। अमर उजाला ने गृहमंत्री के शब्‍दों को दिया है- कश्‍मीर भारत का अभिन्‍न अंग… हमने जो गंवाया, हासिल करके रहेंगे। वहीं नवभारत टाइम्‍स ने लिखा है- गौरवशाली इतिहास को साज़िशन मिटाया गया।

मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए होने वाली नीट-यूजी परीक्षा अब दो चरण और हाइब्रिड मोड में होगी। राजस्‍थान पत्रिका के अनुसार केन्‍द्र ने विशेषज्ञ समिति की सभी सिफारिशें मानी।

कर्मचारी भविष्‍य निधि संगठन-ईपीएफओ अब बैंक जैसी सुविधाएं देगा- हिन्‍दुस्‍तान के बिजनेस पन्‍ने पर है। आई.टी. सिस्‍टम हो रहा अपडेट। फंड निकासी से लेकर खाते से जुड़ी अन्‍य समस्‍याओं से मिलेगी राहत।

खेल रत्‍न पुरस्‍कारों की घोषणा भी अखबारों की सुर्खी बनी है। राष्‍ट्रीय सहारा के अनुसार मनु भाकर, डी. गुकेश, हरमनप्रीत सिंह और प्रवीण कुमार देश के सर्वोच्‍च खेल सम्‍मान मेजर ध्‍यानचंद खेल रत्‍न पुरस्‍कार के लिए चुने गए।

प्रयागराज महाकुम्‍भ के लिए उत्‍तराखंड से शुरू होगी हवाई सेवा। देशबन्‍धु लिखता है- 12 जनवरी से राजधानी देहरादून से प्रयागराज के लिए सप्‍ताह में दो दिन होगी उड़ान। धन्‍यवाद फरहत।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

7 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

7 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

7 hours ago

This website uses cookies.