प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के न्यू ऑरलियंस में ‘कायरतापूर्ण’ आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की, जिसमें 15 लोग मारे गए और कम से कम 35 अन्य घायल हो गए। न्यू ऑरलियंस में इस्लामिक स्टेट से प्रेरित एक चालक ने नए साल का जश्न मना रहे लोगों की भीड़ पर ट्रक चढ़ा दिया। इस घटना में 15 लोगों की मौत हो गई।
आरोपी के पिकअप ट्रक पर इस्लामिक स्टेट का झंडा लगा था और वह पुलिस की नाकाबंदी से बचकर निकलने का प्रयास कर रहा था। इसी कोशिश में उसने जश्न मना रहे लोगों को टक्कर मार दी। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे मार गिराया।
प्रधानमंत्री मोदी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘हम न्यू ऑरलियंस में कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हैं। हमारी प्रार्थनाएं पीड़ितों और उनके परिवार के साथ हैं। कामना है कि उन्हें इस त्रासदी से पार पाने की शक्ति मिले।’’
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment