प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मॉलदीव यात्रा पर आज लगभग सभी अखबारों की नज़र है। दैनिक जागरण ने लिखा है- चीन की सक्रीय कूटनीति की काट करने के लिए भारत ने खोला अपना पिटारा। मॉलदीव को लगभग पांच हजार करोड़ की मदद। मुक्त व्यापार समझौते पर होगी बात, यूपीआई पर संधि। राजस्थान पत्रिका ने मॉलदीव में भारत की मदद से बनी रक्षा मंत्रालय की इमारत पर प्रधानमंत्री मोदी के बैनर को सचित्र प्रकाशित किया है।
देश में ड्रोन से दागी जाने वाली मिसाइल के सफर परीक्षण की खबर को हिंदुस्तान, राष्ट्रीय सहारा सहित अधिकांश अखबारों ने दिया है। अमर उजाला ने लिखा है- बंकर को भेदने और बख्तरबंद वाहनों को नष्ट करने में सक्षम, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भी कारगर।
विद्यार्थियों की बढ़ती आत्महत्या पर सर्वोच्च न्यायालय की सख्ती को दैनिक भास्कर ने सुर्खी दी है- विद्यार्थियों की आत्महत्या व्यवस्था की नाकामी, अब अनदेखी नहीं। देशभर के स्कूल, कॉलेजों, कोचिंग संस्थानों के लिए दिशानिर्देश जारी। हर शिक्षण संस्थान में मानसिक स्वास्थ्य विशेषज्ञ की नियुक्ति अनिवार्य।
नवभारत टाइम्स ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय की सख्त टिप्पणी को प्रकाशित किया है- मरीजों को एटीएम मानते हैं निजी अस्पताल। कहा – जो सिर्फ कमाई के लिए अस्पताल खोलों उन पर कार्रवाई हो।
अमर उजाला की खबर है- पीएम विकसित भारत रोजगार योजना पहली अगस्त से लागू। दो वर्षों में साढ़े तीन करोड़ रोजगार सृजित करने का लक्ष्य।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया… Read More
भारत ने आधिकारिक रूप से पुष्टि की है कि उसे ब्रिटेन और फ्रांस के नेतृत्व… Read More
लोकसभा में कल संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो सका। इस विधेयक… Read More
निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ रुपये… Read More
आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच… Read More
सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment