पहलगाम आतंकी हमले पर अमरीका के उपराष्ट्रपति जे डी वेंस की पाकिस्तान को लेकर टिप्पणी को कई अखबारों ने विस्तार से दिया है। दैनिक ट्रिब्यून लिखता है- अमरीकी उपराष्ट्रपति ने कहा -आतंकियों को पकडने के लिए भारत से सहयोग करे पाक। हिंदुस्तान ने इस खबर को अपनी सुर्खी बनाते हुए लिखा है- आतंकियों के सफाए में पाकिस्तान मदद करे।
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेसवे पर वायुसेना के विमानों के प्रदर्शन पर देशबंधु ने सुर्खी दी है- राफेल जगुआर ने दिखाई ताकत। नवभारत टाइम्स लिखता है- एक्सप्रेसवे से रणभूमि की तैयारी और यहां से रात में भी जेट उडान भर सकते है।
केदारनाथ धाम के कपाट कल खुलने की खबर को लगभग सभी अखबारों ने विस्तार से सचित्र प्रकाशित किया है। हरिभूमि की सुर्खी है- कपाट खुलते ही हर-हर महादेव के जयकारों से गूंज उठी घाटी, हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा। मंदिर को एक सौ आठ क्विंटल फूल मालाओं से सजाया गया। दैनिक भास्कर लिखता है- केदारनाथ में रिकॉर्ड पहले दिन तीस हजार श्रद्धालु पहुंचे। दर्शनार्थियों की यह अब तक की सर्वाधिक संख्या है।
विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रेस की जिम्मेदारी को विभिन्न समाचार पत्रों ने विस्तार से दिया है। राजस्थान पत्रिका- स्वतंत्र पत्रकारिता की नई चुनौती को पहचानें- शीर्षक से लिखता है-सोशल मीडिया के दौर में फेक न्यूज और भ्रामक सूचनाओं का विस्फोट। दैनिक भास्कर की सुर्खी है- पत्रकारिता जहां जाती है उसका सच वहीं महकने लगता है। पत्रकारिता की स्वतंत्रता का कोई दिन निश्चित नहीं है यह हमेशा से स्वतंत्र ही रही है और आगे भी रहेगी।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment