Categories: News-Headlines

आज का राशिफल सभी राशियों का, जानें कैसा रहेगा आज का दिन 27 नवंबर 2021

मेष राशि: बोलने में बहुत ध्यान देने की ज़रूरत है। आप की आदतों से परिजन परेशान रहेंगे। किसी व्यक्ति विशेष से बात करने के लिए आतुर रहेंगे। राजनीति में योग्य पद मिलने की उम्मीद है। आज समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। घर में कोई निर्माण संबंधी कार्य चल रहा है तो उसमें विघ्न आने की आशंका है। ग्रह गोचर आपके लिए उत्तम पारिवारिक परिस्थितियां बना रहा है।

वृषभ राशि: दिन की शुरूआत में तनाव रहेगा। घर के काम काज में व्यस्त रहेंगे। मनोरंजन के कार्यों में संलग्न रहेंगे। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। आर्थिक मामलों में लाभ होगा। आज आपका आत्मबल बढ़ेगा। घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती हैं। कुछ महत्वपूर्ण काम रुक जाएंगे।

मिथुन राशि: दिन की महत्ता को समझें। अवसर बार बार नहीं मिलेंगे। उधार दिया धन मिलने से रुके कार्य पूरे होंगे। प्रेम प्रसंग में महत्वपूर्ण निर्णय लेने होंगे। संत दर्शन होंगे। आध्य्त्म में रुचि बढ़ेगी। दोस्तों व परिवार के साथ मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम बनेंगे। किसी के साथ वाद-विवाद में ना पड़े तथा अपने काम से ही मतलब रखें। रिस्क लेने की प्रवृत्ति से भी दूर रहें।

कर्क राशि: पिता के साथ तालमेल न होने से परिवार में क्लेश का माहौल रहेगा। समाज में आप के कार्यों की निंदा होगी। आस पड़ोसियों से विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है। न्याय कार्य मज़बूत होगा। आपके भाग्य में वृद्धि होगी। घर में कोई मांगलिक आयोजन हो सकता है। संतान की किसी समस्या का समाधान मिलेगा। संतान से खूब सुख मिलेगा। परिवार के साथ किसी पर्यटन स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है।

सिंह राशि: आपके अपने आप को महत्व नहीं देंगे। मित्रों का व्यवहार आप के प्रति नकारात्मक होगा। संतान से टेंशन होगा पर उसका सहयोग भी मिलेगा जिससे कार्य सुचारु रूप से पूरे होंगे। चर्म रोग से सम्बंधित रोग हो सकता है। आज थकान और व्यस्तता भरी दिनचर्या से राहत मिलेगी। संतान को लेकर किसी प्रकार की टेंशन रह सकती है। मेहमानों के आगमन से चहल-पहल बनी रहेगी।

कन्या राशि: यदि आप को सम्मान चाहिए तो दूसरों को सम्मान देना सीखें। आपकी आदतों से कार्यस्थल पर लोग आप का मज़ाक़ बनाएंगे। नौकरी में तबादले के योग हैं। सतर्क रहें और कार्य करें। जमीन जायदाद संबंधी काम के बनने की पूरी संभावना है। भविष्य संबंधी कुछ योजनाओं पर भी विचार होगा। दोपहर बाद परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल रहेंगी।

तुला राशि: अपनी नौकरी पर धयान दें और सक्रियता से अपने काम को करें। समय का दुरुपयोग करने से बचें। मेहनत करने में पीछे न हटें तो सफ़ल रहेंगे। प्रेम प्रसंग में परिजनों से विरोध होगा। मनोरंजन में समय व्यतीत हो सकता है। हालांकि इस समय किसी भी प्रकार की यात्रा करना तकलीफदेह रहेगा। संतान से मतभेद हो सकते हैं पर उसकी दिक्कतों को हल करना ही होगा।

वृश्चिक राशि: मांगलिक आयोजनों में न चाहते हुए भी सम्मिलित होना होगा। किसी से किए वादों को पूरा करने का समय आ गया है। अपने कर्म को महत्व दें। दूसरों की बातों पर ध्यान न दे। आज महत्वपूर्ण कार्यों को पहले प्राथमिकता दें। धर्म-कर्म तथा समाज सेवा संबंधित कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

धनु राशि: सही ग़लत का निर्णय समय पर छोड़ दें। जो होगा अच्छा होगा। परिवार में अपनों की अनदेखी से दुखी होंगे। पिता की कही बातों का मनन करें और कार्य करें— सफल होंगे। व्यापार में उन्नति होगी। अपने विरोधियों को नजरअंदाज ना करें। आज आपकी खास काबिलियत लोगों के सामने आएगी। बच्चों तथा घर की समस्याओं को सुलझा सकेंगे। संतान को कोई खुशी प्राप्त हो सकती है।

मकर राशि: ज़मीन जायदाद से जुड़े कार्य आसानी से पूरे होंगे। उसके लिए आप को समझदारी और सतर्क रहना होगा। अपने सामने हो रही ग़लतियों को नज़रअन्दाज़ न करें। कर्मचारियों से परेशान रहेंगे। आज आपका आत्म बल बढ़ेगा। कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि मिलने के योग बन रहे हैं। किसी प्रकार का झगड़ा या कहासुनी होने की स्थिति भी बन रही है। संतान से संबंधित किसी समस्या का समाधान होने के योग बन रहे हैं।

कुम्भ राशि: किसी के शुभ कार्यों में विघ्न डालने से बचें। समय रहते आर्थिक मामले निपटा लें। अन्यथा शासन से सम्बंधित कोई अड़चन आ सकती है। किसी योग्य व्यक्ति का मार्गदर्शन मिलने से आगे बढ़ेेंगे। कार्यों के सार्थक परिणाम प्राप्त हो सकते हैं। अपने अहम के ऊपर नियंत्रण रखें। ज्यादा सोच-विचार करने की वजह से कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हाथ से निकल सकती है।

मीन राशि: दिन उपयुक्त है। नए व्यवसायिक अनुबंध होंगे। राजकार्य से जुड़े मामलों में विजय होगी। नवीन कार्यप्रणाली लागू होने से काम आसान व सफल होंगे। न्याय पक्ष मज़बूत होगा। यात्रा हो सकती है। महत्वपूर्ण कार्य को निपटाने के लिए बहुत अच्छा दिन है। इस समय ग्रह गोचर आपको कुछ उपलब्धियां प्रदान कर रहा है। तरक्की के उचित अवसर मिलेंगे। संतान द्वारा कोई शुभ समाचार मिलेगा।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

10 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

14 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

14 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

15 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.