जी-20 शिखर सम्मेलन को लेकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कैबिनेट सहयोगियों को यह निर्देश कि मंत्री वी आई पी संस्कृति से बचें हिन्दुस्तान की पहली खबर है। पत्र आगे लिखता है – विदेशी मेहमानों के सामने मिसाल पेश करें। जनसत्ता की सुर्खी है- जी 20 के लिए दिल्ली तैयार। अमर उजाला कहता है – मेहमानों के स्वागत में मुस्कराया भारत-मंडपम। राष्ट्रीय सहारा ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के इस बयान को पहली खबर बनाया है -जी20 की अध्यक्षता के लिए भारत सही समय में सही देश।
संसद के आगामी विशेष सत्र पर दैनिक भास्कर को लगता है – सत्र 18 को पुरानी संसद में, नई संसद में काम 19 से। पत्र ने इसे शीर्षक दिया है- श्री गणेश, मंगल प्रवेश। पत्र ने आगे जानकारी दी है कि आजादी के बाद पांच बार संसद के विशेष सत्र बुलाए गए हैं।
देशबंधु की सुर्खी है- गणेश चतुर्थी से होगा नए संसद भवन का श्री गणेश।
विश्व स्वास्थ्य संगठन – डब्ल्यू एच ओ के दक्षिण-पूर्व एशिया के निदेशक का यह कहना कि स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के लिए भारत की पहल सराहनीय है अमर-उजाला में है। पत्र ने डिजिटल स्वास्थ्य की तारीफ में लिखा है – यह ऐसा मंच है जिसके जरिए हम आखिरी छोर तक अपनी स्वास्थ्य सेवाओं को पहुंचा सकते हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment