Categories: News-Headlines

आज का अखबार हिंदी 4 सितंबर 2023: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

जी-20 शिखर सम्‍मेलन से पहले समाचार एजेंसी से प्रधानमंत्री की भेंटवार्ता अखबारों की बडी खबर है। राष्‍ट्रीय सहारा लिखता है-भारत की अगुवाई में विकासशील और अल्‍प विकसित देशों की बढी साख। पंजाब केसरी की टिप्‍पणी है-मोदी की चीन और पाकिस्‍तान को दो टूक, कश्‍मीर हो या अरूणाचल प्रदेश, हम देश में कहीं भी जी-20 बैठक कर सकते हैं, प्रधानमंत्री ने आपत्तियों को किया खारिज। जनसत्‍ता का कहना है-भारत अब वैश्विक चुनौतियों के समाधान का हिस्‍सा।

दैनिक भास्‍कर के शब्‍द हैं-सुपर फास्‍ट बॉर्डर-पूर्वोत्‍तर में पांच महत्‍वपूर्ण रेल परियोजनाओं का 65 प्रतिशत काम पूरा, चीन सीमा तक वंदे भारत। ज्‍यादातर परियोजनाओं की समय सीमा अगले वर्ष दिसम्‍बर तक, काम होते ही ट्रेन चीन से दस किलोमीटर तक पहुंचेगी।

चीन की बॉर्डर रोड परियोजना पर नवभारत टाइम्‍स का कहना है-चीन को लग सकता है बड़ा झटका, जी-7 में शामिल इटली भी बीआरआई डील से हट सकता है। यूरोप में चीन के पांव पसारने की अहम योजना को लग सकता है बडा झटका।

विपक्षी गठबंधन आई एन डी आई ए की बैठकों पर राजस्‍थान पत्रिका का शीर्षक है-सीट शेयरिंग फॉर्मूला वेटिंग में, अब भी ड्राइवर का इंतजार। संसद के विशेष सत्र से पहले कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुलाई विपक्ष की बैठक, बनेगी रणनीति। केन्‍द्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा चुनाव समय से पहले करवाने की कोई योजना नहीं।

अमर उजाला की खबर है-एक राष्‍ट्र, एक चुनाव पर समिति ने शुरू किया काम, वार्ता की प्रक्रिया तय। पहली बैठक में पांच अनुच्‍छेदों पर चर्चा, इनमें होगा बदलाव।

दैनिक जागरण प्रधानमंत्री के हवाले से लिखता है-महंगाई के खिलाफ समय पर कदम उठाएं केन्‍द्रीय बैंक, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कहा-नौ साल की स्थिरता का जीवन्‍त प्रमाण है आर्थिक प्रगति, अब तेजी से आगे बढ रहा देश। उधर एक वैश्विक निवेश बैंक का उल्‍लेख करते हुए पत्र लिखता है- वर्तमान वित्‍त वर्ष में भारत की आर्थिक विकास दर का मॉर्गन स्‍टेनली ने अनुमान बढाया।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

11 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

15 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

15 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

16 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.