Categories: News-Headlines

आज का अखबार हिंदी 4 जनवरी 2024: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

सर्वोच्‍च न्‍यायालय का यह फैसला कि हिंडनबर्ग मामले में एस आई टी या सी बी आई जांच नहीं होगी, सभी अखबारों ने इसे अडाणी को सुप्रीम राहत बताया है। राष्‍ट्रीय सहारा की सुर्खी है- अडाणी बचे शेयर चढे।

उत्‍तर भारत में जारी शीतलहर पर हिन्‍दुस्‍तान कहता है- दिल्‍ली एन सी आर में गलन बढी, कोल्‍ड डे का अलर्ट। देशबंधु का कहना है- पहाडों पर बर्फबारी से मैदानी इलाकों में बढी ठिठुरन। पत्र कहता है- ऐलो अलर्ट किया गया जारी। अभी और गिरेगा पारी।

केरल के त्रिशूर में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के रोड शो को सभी अखबारों ने सचित्र दिया है। हरिभूमि की सुर्खी है- दुनिया ने देखी नारी शक्ति विकसित भारत के संकल्‍प से सिद्धि की सबसे बडी गारंटी। श्री मोदी का यह कहना कि लक्षद्वीप छोटा लेकिन लोगों का दिल समुद्र की तरह गहरा- नवभारत टाइम्‍स में है।

अयोध्‍या में 22 जनवरी को होने वाले रामलला के प्राण प्रतिष्‍ठान कार्यक्रम में कडी सुरक्षा पर नवभारत टाइम्‍स लिखता है- ए आई कैमरों और ड्रोन से होगी निगरानी , चाकचौबंद सुरक्षा में होगी अयोध्‍या। हिन्‍दुस्‍तान कहता है- रामलला 18 की शाम घूमेंगे अयोध्‍या नगरी।

नये साल में मध्‍यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में चीता आशा द्वारा तीन शावकों को जन्‍म देने पर राजस्‍थान पत्रिका ने इसे प्रोजेक्‍ट चीता की कामयाबी बताते हुए शीर्षक दिया है- जंगल में किलकारी।

Leave a Comment

Recent Posts

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का राशिफल

Kal Ka Rashifal 19 July 2026: चंद्रमा के राशि परिवर्तन से बदलेगा दिन, जानें मेष… Read More

18 minutes ago

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

20 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

23 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

24 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

1 day ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

This website uses cookies.