Categories: News-Headlines

संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद ने हूती-गुट से लाल सागर और अदन की खाड़ी में व्‍यापारिक-जहाज़ों पर हमले रोकने को कहा

संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद ने यमन के विद्रोही गुट हूती से लाल सागर और अदन की खाड़ी में व्‍यापारिक जहाजों पर हमले रोकने को कहा है। सुरक्षा परिषद ने बुधवार को जारी एक वक्‍तव्‍य में कहा कि ये हमले अवैध हैं और इससे क्षेत्रीय स्थिरता, नौवहन की स्‍वतंत्रता और वैश्‍विक खाद्य आपूर्ति के लिए खतरा पैदा होता है।

सुरक्षा परिषद की 2024 में पहली औपचारिक बैठक को संबोधित करते हुए सदस्‍यों ने हूती गुट से इस्राइली कम्‍पनी के जापान से संचालित मालवाहक जहाज को छोड़ने की भी मांग की।

इस जहाज को गत नवम्‍बर में हूती गुट ने अपने कब्‍जे में ले लिया था। सत्र के दौरान अमेरिका, ब्रिटेन और इस्राइली प्रतिनिधियों ने ईरान पर हूती गुट के हमलों का समर्थन करने का आरोप लगाया।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

17 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

17 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

18 hours ago

This website uses cookies.