महिला आरक्षण बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी आज के सभी समाचार पत्रों की पहली खबर है। राष्ट्रीय सहारा की सुर्खी है – महिला आरक्षण बना कानून। केन्द्र ने जारी की अधिसूचना। पांच राज्यों में होने वाले चुनाव के दौरान धन-बल के इस्तेमाल पर रोक के लिए निर्वाचन आयोग की पुख्ता तैयारी की खबर राजस्थान पत्रिका में है। आयोग रखेगा नजर, खातों में ज्यादा रकम आई तो होगी जांच। बैंकों की फाइनेंशियल इंटेलिजेंस यूनिट आयोग को देगी रिपोर्ट। 2029 में एकसाथ कराए जा सकते हैं लोकसभा और विधानसभाओं के चुनाव। अमर उजाला लिखता है – विधि आयोग एक देश, एक चुनाव पर बढा आगे। जनसत्ता ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर और अमरीका के विदेश मंत्री की मुलाकात को दिया है। ब्लिंकन से मुलाकात के दौरान खालिस्तानी अलगाववादी निज्जर मामले में जयशंकर ने भारत की चिंताएं जताईं। नवभारत टाइम्स ने विदेश मंत्री जयशंकर के बयान को प्रमुखता दी है – राजनीतिक वजहों से कनाडा में है आतंकवाद। पंजाब में किसान आंदोलन की खबर दैनिक ट्रिब्यून ने दी है। आंदोलन से थमी ट्रेनें, बाढ से नुकसान का मुआवजा और व्यापक कर्ज माफी समेत कई मांगे। प्रदूषण पर प्रहार के लिए दिल्ली दम-खम से तैयार, हिन्दुस्तान की खबर है।
Anthropic के Claude AI की खासियतें क्या हैं? Claude AI की सबसे बड़ी विशेषता इसका… Read More
अन्नामलाई BJP छोड़ेंगे? नई पार्टी बनाने की अटकलों के बीच दिल्ली पहुंचे पूर्व तमिलनाडु BJP… Read More
वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया में मौका कब?' दिग्गज क्रिकेटर ने BCCI पर उठाए सवाल… Read More
YouTube यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट! नए फीचर्स और पॉलिसी बदलावों से बदल सकता है… Read More
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment