चीन के हांगचोओ में हो रहे एशियाई खेलों में भारत ने अब तक 33 पदक हासिल किए हैं। इनमें आठ स्वर्ण, 12 रजत और 13 कांस्य पदक शामिल हैं और भारत पदक तालिका में चौथे स्थान पर है। एशियाई खेलों में आज कई भारतीय खिलाडी पदक पक्का करने वाली स्पर्धाओं में भाग लेंगे। टेनिस में आज मिक्स्ड डबल्स के फाइनल में रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले की जोड़ी चीनी ताइपे के लियांग एन-शुओ और हुआंग त्सुंग-हाओ के साथ खेलेगी। वहीं टेबल टेनिस के सिंगल्स और डबल्स क्वार्टर फाइनल मैच सुबह साढ़े नौ बजे से शुरू होंगे। बैडमिंटन की बात करें तो पुरुष सेमीफ़ाइनल सुबह साढे दस बजे और महिला सेमीफ़ाइनल शाम साढे चार बजे से खेला जाएगा। भारोत्तोलन में आज दोपहर डेढ बजे मीराबाई चानू 49 किलोग्राम भार वर्ग में अपना दमखम दिखाएंगी जबकि बिंद्यारानी देवी शाम साढ़े चार बजे मुकाबले में होंगी। इस बीच, निशानेबाज़ी में आज दस मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम स्पर्धा में सरबजोत सिंह और दिव्या तथा शिवा नरवाल और ईशा सिंह मिक्स्ड टीम स्पर्धा के स्वर्ण पदक मैच में चीन सामने होंगे। मुककेबाज़ी के क्वार्टरफाइनल में आज लवलीना बोरगोहेन, निशांत देव और सचिन रिंग में उतरेंगे। स्क्वाश में पुरुष टीम सुबह 11:30 बजे और महिला टीम फ़ाइनल दोपहर 1 बजे अपनी चुनौती पेश करेगी। एथलेटिक्स की हम बात करें तो आज दोपहर 3:30 बजे पुरुषों और महिलाओं के 400 मीटर मुक़ाबले होंगे, जिनमें कार्तिक कुमार तथा गुलवीर सिंह पर देश की निगाहें होंगी और आज का सबसे खास मुकाबला पुरुष हॉकी में होगा जब शाम के समय भारत और पाकिस्तान आमने सामने होंगे।
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ… Read More
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ… Read More
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More
कटरीना की जिंदगी में आ गए 'गजपति कुलपति', कनेक्शन जानकर होगी हैरानी, फैमिली टाइम में… Read More
JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment