Categories: News-Headlines

आज का अखबार हिंदी 29 दिसंबर 2023: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

कतर की एक अदालत द्वारा जासूसी के एक मामले में भारतीय नौसेना के आठ पूर्व अधिकारियों को सुनाई गई फांसी की सजा को कम करने का समाचार सभी अखबारों के पहले पन्‍ने पर प्रकाशित हुआ है। जनसत्‍ता की सुर्खी है- कतर में नौसेना के आठ पूर्व अधिकारियों की फांसी पर रोक। विदेश मंत्रालय ने कहा- वहां की अपीलीय अदालत ने सजा घटा दी। हरि भूमि लिखता है- भारत सरकार के प्रयास रंग लाए, आठ भारतीयों को नहीं होगी फांसी, सजा उम्र कैद में बदली। राम मंदिर का प्रथम तल तैयार, कल मोदी करेंगे रोड शो, हिन्‍दुस्‍तान की खबर है। अमर उजाला लिखता है- राम मंदिर में आरती के लिए ऑनलाइन बुकिंग शुरू, राममय होगा देश, लक्ष्‍मी भी बरसेगी। आसमान या जमीन… हर सफर में कोहराम, कोहरे की वजह से 54 घंटे में 58 फ्लाइट्स करनी पडी डाइवर्ट्स, नवभारत टाइम्‍स की सुर्खी है। राजधानी में लगातार चौथे दिन रहा घना कोहरा, आज रेड अलर्ट। दैनिक भास्‍कर लिखता है- दिन में भी ठिठुरन बढ़ी, पहली बार दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस नीचे आया। नए साल पर आतिशबाजी हुई, तो हवा दमघोटू होगी। केन्‍द्रीय प्रदूषण बोर्ड ने आशंका जताते हुए लोगों को आगाह किया, हिन्‍दुस्‍तान की खबर है। नए साल की पूर्व संध्‍या पर बाईक स्‍टंट और हुडदंग करने वालों पर होगी सख्‍ती, दो शिफ्ट में पूरी तरह से मुसतैद रहेंगे, दस हजार जवान, दैनिक भास्‍कर की खबर है। प्रदेश को मिलेंगी तीन अमृत भारत एक्‍सप्रेस, जर्क फ्री होगा सफर, वंदे भारत ट्रेनों के सफल संचालन के बाद केन्‍द्र सरकार का नया प्रयोग राजस्‍थान पत्रिका की पहली खबर है। भारत में जेएन-वन के एक सौ 57 नए मामले सामने आए हिन्‍दुस्‍तान का समाचार हैं। पंजाब केसरी लिखता है- कोरोना से छह मरीजों की मौत। छह जनवरी को शाम चार बजे एल-वन बिन्‍दु पर पहुंचेगा आदित्‍य, अमर उजाला के प्रथम पृष्‍ठ पर है। सुदूर आदिवासी गांव में शिक्षा और पर्यावरण संरक्षण संग जगाया, नशा मुक्ति का अलख दैनिक जागरण ने यह खबर, जागरण विशेष शीर्षक से प्रकाशित की है। पत्र लिखता है- मुहिम से बढ़ी आदिवासियों की आय, अब बच्‍चे पा रहे शिक्षा।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

17 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

20 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

21 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

21 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.