दिल्ली यातायात पुलिस ने कल राष्ट्रीय राजधानी में नए साल की पूर्व संध्या समारोह से पहले यातायात सलाह जारी की है। एक विज्ञप्ति जारी करते हुए दिल्ली यातायात पुलिस ने बताया कि उन स्थानों पर आवश्यक व्यवस्था और कर्मियों की तैनाती की जाएगी, जहां लोगों के इकट्ठा होने की उम्मीद अधिक है। यातायात पुलिस ने कनॉट प्लेस, इंडिया गेट के अलावा एयरोसिटी, कुतुब मीनार, ग्रेटर कैलाश, वसंतकुंज मॉल, साकेत मॉल, मुखर्जी नगर और विश्वविद्यालय कैंपस के आसपास के इलाकों में आवाजाही सुचारू रूप से चलाने के लिए टीम का गठन किया है। साथ ही यातायात पुलिस ने ये कनॉट प्लेस के आसपास के इलाकों में यातायात प्रतिबंध भी लगाये हैं जो सभी निजी और सार्वजनिक परिवहन वाहनों पर लागू होगा। यह प्रतिबंध 31 दिसंबर की रात आठ बजे से नए साल के जश्न के समापन तक लागू रहेंगे। यातायात विभाग ने कुछ जगहों को पार्किेंग के लिए भी चिन्हित किया है।
यातायात पुलिस ने बताया कि इस दिन विशेष जांच के लिए भी जासूसी कैमरे लगाये गये हैं जिसके माध्यम से तेज गति से गाडी चलाने वालों, स्टंट बाइकिंग और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर नजर रखी जाएगी।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment