Categories: News-Headlines

आज का अखबार हिंदी 29 अगस्त 2023: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

रोजगार मेले में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का बयान अखबारों की बडी खबर है। जनसत्‍ता की सुर्खी है- तेजी से बढ रही अर्थव्‍यवस्‍था, 51 हजार से अधिक युवाओं को वितरित किये गए नियुक्ति पत्र। अर्धसैनिकों को योग करने और सीखते रहने की दी सलाह।

अनुच्‍छेद-370 को लेकर सर्वोच्‍च न्‍यायालय में बहस पर मुख्‍य न्‍यायाधीश की टिप्‍पणी पर अमर उजाला का शीर्षक है- अनुच्‍छेद -35 ए ने जम्‍मू कश्‍मीर में लोगों के छीने मूल अधिकार , सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने कहा- जम्‍मू कश्‍मीर पर अब पूरा संविधान होता है लागू। 35-ए निरस्‍त होने के बाद आ रहा है निवेश।

हिन्‍दुस्‍तान की बडी खबर है- सूर्य अभियान का शंखनाद दो सितम्‍बर को, सात पेलोड इस मिशन में शामिल। इनमें से चार सूर्य की करेंगे निगरानी और तीन सूर्य से जुडे दूसरे तथ्‍यों और कणों की जानकारी देंगे। चांद के बाद अब सूरज के रहस्‍यों से पर्दा उठायेगा भारत।

राजस्‍थान में कोटा जिले में कोचिंग संस्‍थान के विद्यार्थियों की आत्‍महत्‍या की बढती घटना पर जनसत्‍ता ने कोटा प्रशासन के हवाले से लिखा है- दो महीने तक नियमित परीक्षाएं रोके संस्‍थान। नियमित टेस्‍ट में कम अंक पाने से विद्यार्थियों में मानसिक दबाव होता है।

दैनिक जागरण ने वित्‍तमंत्री निर्मला सीतारामन के हवाले से लिखा है- पीएम जनधन योजना से देश में वित्‍तीय समावेशन में आई क्रांति। वित्‍तमंत्री ने कहा- इस योजना के जरिये 50 करोड से अधिक लोगों को औपचारिक बैंकिंग प्रणाली के तहत लाया गया।

हिन्‍दुस्‍तान की खबर है- वीडियो कॉल के जरिये खराब उत्‍पाद की शिकायत कर सकेंगे उपभोक्‍ता। नये तकनीक के क्‍यू आर कोड पर काम कर रही कंपनियां, जल्‍द‍ मिलेगी यह सुविधा। हर साल सात लाख से ज्‍यादा शिकायतें उपभोक्‍ता कार्य मंत्रालय के पास आती हैं। नब्‍बे फीसदी शिकायतों का निपटारा हेल्‍प लाइन के जरिये होता है।

केन्‍द्र की तैयारी शीर्षक से राजस्‍थान पत्रिका लिखता है- गैस सिलेंडर से मिलेगी मुक्ति , 2030 तक घर-घर पी एन जी, साढे बारह करोड घरों में पाइपलाइन से होगी गैस की आपूर्ति।

दैनिक भास्‍कर की विशेष खबर है- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बदल रही खेलों की दुनिया, वर्ष 2030 तक एक लाख साठ हजार करोड रूपये से ज्‍यादा का होगा सेगमेंट।

Leave a Comment

Recent Posts

जनगणना के तहत मकानों की गिनती का पहला चरण आज से कई राज्यों में शुरू

जनगणना के तहत मकानों की गिनती का पहला चरण आज से कई राज्यों में शुरू… Read More

1 hour ago

अमेरिका ने रूस या ईरान से तेल की खरीद पर प्रतिबंधों में कोई और छूट देने से इनकार किया

अमरीका ने रूस या ईरान से तेल की खरीद पर प्रतिबंधों में कोई और छूट… Read More

1 hour ago

IOS सागर मालदीव के माले से छह दिवसीय पारगमन पूरा करने के बाद थाईलैंड के फुकेट पहुंचा

हिंद महासागर पोत (आईओएस) सागर 14 अप्रैल 2026 को मालदीव के माले से छह दिवसीय… Read More

13 hours ago

NBCFDC ने वित्त वर्ष 2025-26 में रिकॉर्ड प्रदर्शन दर्ज किया

राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग वित्त एवं विकास निगम (एनबीसीएफडीसी), जो सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के… Read More

15 hours ago

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने अर्बन चैलेंज फंड के लिए संचालन संबंधी दिशानिर्देश जारी किए

केंद्रीय आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने आज नई दिल्ली में अर्बन चैलेंज… Read More

15 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महाराष्ट्र के नागपुर में एम्स नागपुर के दीक्षांत समारोह में शिरकत की और संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज महाराष्ट्र के नागपुर में एम्स नागपुर के दीक्षांत समारोह में… Read More

17 hours ago

This website uses cookies.