Categories: News-Headlines

आज का अखबार हिंदी 27 अक्टूबर 2023: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

राजस्थान में पेपर लीक मामले में प्रवर्तन निदेशालय के छापो को सभी अखबारों के मुख पृष्ठ पर दिया है। राजस्थान पत्रिका की सुर्खी है – कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और एक विधायक के आवासों पर ईडी के छापे, 12 स्थानों पर छानबीन। वीर अर्जुन कहता है कि राजस्थान में ईडी का बड़ा एक्शन, सी. एम. गहलोत के बेटे को भेजा समन।

कतह के दोहा में भारतीय नौसेना के आठ पूर्व कर्मियों को सजा-ए-मौत को भी अखबारों ने प्रमुखता दी है। अमर उजाला की सुर्खी है कि कतर में आठ पूर्व सैनिकों को जासूसी के आरोप में मृत्यु दंड, भारत ने कहा – दुखद। राष्ट्रीय सहारा के अनुसार भारत, सभी कानूनी विकल्पों पर विचार कर रहा है।

इस्राइल-फ्लीस्तीन संघर्ष के बीच गजा तक मानवीय मदद पहुंचाने के लिए युद्ध विराम के आह्वान वाले अमरीका के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र में रूस और चीन के वीटो को भी अखबारों ने जगह दी है।

दिल्ली एनसीआर में लगातार चौथे दिन वायु गुणवत्ता का स्तर खराब श्रेणी में बने रहने पर भी अखबारों की नजर है। राष्ट्रीय सहारा की सुर्खी – प्रदूषण के खिलाफ जंग, रेडलाइट ऑन-गाड़ी ऑफ अभियान शुरू। जनसत्ता ने लिखा है – और खराब होगी दिल्ली की हवा, दिल्‍ली की ओर बढ़ा पराली का धुआं।

चीन जैसे देशों को हराना है तो हफ्ते में 70 घंटे काम करना होगा। इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति के ये शब्द दैनिक भास्कर में हैं। नारायण मूर्ति ने कहा- वर्क कल्चर को अनुशासित, दृढ़ और कड़ी मेहनत वाला बनाना होगा। बदलाव की शुरूआत युवाओं से हो।

उत्तरी कश्मीर के कूपवाड़ा जिले में पांच आतंकियों के मारे जाने का समाचार जनसत्ता सहित कई अखबारों में है।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी… Read More

6 hours ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।… Read More

6 hours ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से फोन पर बातचीत कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से बात कर उनके… Read More

6 hours ago

उत्तराखंड में गंगोत्री और यमुनात्री तीर्थों के कपाट खुलने के साथ चार धाम यात्रा का शुभारंभ

अक्षय तृतीया का त्यौहार आज पूरे देश में मनाया जा रहा है। यह त्यौहार सौभाग्य… Read More

6 hours ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायक से मुलाकात की।… Read More

6 hours ago

सुप्रीम कोर्ट ने देश में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए जारी किए दिशा-निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने देश भर में सड़क सुरक्षा बढ़ाने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं।… Read More

6 hours ago

This website uses cookies.