कल होली के कारण आज समाचार पत्र प्रकाशित नहीं हुए हैं हालांकि समाचार पत्रों ने अपने ई-संस्करण पर खबरें प्रकाशित की हैं।
कांग्रेस की छठी सूची जारी होने को समाचार पत्रों ने अपनी वेबसाइट पर पहली खबर बनाया है। दैनिक भास्कर के अनुसार कांग्रेस ने लोकसभा प्रत्याशियों की छठी सूची जारी की। राजस्थान से चार और तमिलनाडु से एक नाम। पंजाब केसरी ने लिखा है ओम बिरला और प्रह्लाद गुंजल आमने-सामने।
अमर उजाला ने हश मनी मामले में पूर्व अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के खिलाफ 15 अप्रैल से आपराधिक मुकद्दमा शुरू करने को अपनी वेबसाइट पर दिया है। दैनिक जागरण ने बाइडेन प्रशासन द्वारा चीनी हैकर्स पर कार्रवाई को प्रमुखता से प्रकाशित किया है। पत्र लिखता है अमरीकी कंपनियों और सरकारी अधिकारियों की हैकिंग के मामले में कई चीनी हैकर्स के खिलाफ महाअभियोग चलाया जाएगा।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में गजा में तुरंत संघर्ष विराम लागू करने को लेकर लाया गया प्रस्ताव पारित, अमरीका ने वोटिंग से किया परहेज। यह पंजाब केसरी की वेबसाइट पर है।
दैनिक जागरण और अमर उजाला सहित कई समाचार पत्रों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल की गिरफ्तारी को लेकर आज प्रधानमंत्री आवास पर आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुए अपनी वेबसाइट पर यातायात परामर्श जारी किया है।
जनसत्ता ने खबर दी है कि होली उत्सव के दौरान दिल्ली के पांडव नगर में हुआ बडा हादसा। हाइटेंशन लाइन की चपेट में आकर सात लोग झुलसे।
हिन्दुस्तान ने लिखा है मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अब पडेगी भीषण गर्मी, बुधवार से बढेगा पारा। वहीं, नवभारत टाइम्स ने अपनी वेबसाइट पर लिखा है होली पर मौसम सही रहा, अब दिल्ली में गर्मी के सितम के लिए तैयार रहे।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment