अहमदाबाद में आज होने वाले विश्वकप क्रिकेट से पहले अखबारों की सुर्खियों में भरपूर उत्साह झलक रहा है।
जनसत्ता ने तीन शब्द में शीर्षक दिया है – आज आर-पार। दैनिक भास्कर का शीर्षक मात्र दो शब्द में है – विजयी भव:, दैनिक जागरण ने लिखा है – शुभ ग्यारह। अमर उजाला ने भी तीन ही शब्द का शीर्षक दिया है – लहरा दो तिरंगा। नवभारत टाइम्स के शब्द हैं – विश्व विजयी भव: और पहला पूरा पन्ना सिर्फ क्रिकेट को समर्पित है। कुछ अखबारों ने स्टेडियम और विश्व कप की सुंदर तस्वीरें दी हैं।
देशबंधु लिखता है – शनिवार और रविवार को अहमदाबाद हवाई अड्डे पर कुल मिलाकर सौ से ज्यादा चार्टर्ड प्लेन उतरेंगे। मैच से पहले एयर शो का जिक्र भी अखबारों में है। विधानसभा चुनावों की गहमागहमी का जिक्र लगभग सभी अखबारों में मुख पृष्ठ में किया है। कुछ अखबारों ने छठ पूजा के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु की बधाई पहले पन्ने पर दी है। आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा।दिल्ली सहित कुछ शहरों की हवा में मामूली सुधार, लिखता है जनसत्ता। पत्र ने लिखा है – अब भी हवा की गुणवत्ता बहुत खराब श्रेणी में।
दैनिक ट्रिब्यून ने लिखा है – चरण चार के प्रतिबंध हटे। उत्तरकाशी में सुरंग में फंसे श्रमिकों के लिए बचाव अभियान पर जनसत्ता ने लिखा है – इंदौर से उच्च क्षमता वाली मशीन मौके पर पहुंची, बाहर आने का बेसब्री से इंतजार। जनसत्ता कहता है – अटकी सांसे, धीरज खो रहे परिजन।
राष्ट्रीय सहारा की बडी खबर है – डीप फेक ने डराया सरकार को, आई टी मंत्री बोले – जल्द ही लेंगे कडे फैसले। दैनिक ट्रिब्यून ने लिखा है – सरकार ने सोशल मीडिया मंचों को चेताया।
संसद के चार दिसम्बर से शुरू हो रहे शीतकालीन सत्र के बारे में देशबंधु ने बॉक्स में लिखा है – चर्चा के लिए लंबित पडे हैं सात सौ निजी विधेयक। कई विधेयक दंड प्रावधानों से जुडे हैं।
अमर उजाला ने लिखा है – बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद हुए।
आज कई अखबारों ने चैट जीपीटी में बहुत बडे बदलाव की खबर के साथ भारतीय मूल की मीरा मूर्ति के नई सीईओ का पद संभालने को अहमियत दी है।
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
Portugal vs Chile मैच में दिखा जबरदस्त रोमांच Portugal vs Chile मुकाबले में फुटबॉल फैंस… Read More
Argentina vs Honduras मैच को लेकर बढ़ी चर्चा Argentina vs Honduras फुटबॉल मुकाबले को लेकर… Read More
Brazil vs Egypt मैच को लेकर फुटबॉल फैंस में उत्साह Brazil vs Egypt मुकाबले को… Read More
नेशनल अवॉर्ड विजेता अभिनेता सलिम कुमार नहीं रहे मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और नेशनल… Read More
कुलदीप यादव एक बार फिर सुर्खियों में, शानदार गेंदबाजी से बढ़ा कद भारतीय क्रिकेट टीम… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment