Categories: News-Headlines

आज का अखबार हिंदी 1 दिसंबर 2023: आज की ताजा खबर न्यूज़ पेपर

पांच राज्‍यों में विधानसभा चुनावों के बाद एक्सिट पोल अखबारो की बडी खबर है। जनसत्‍ता की सुर्खी है छत्‍तीसगढ और तेलंगाना में कांग्रेस की बढत, मध्‍यप्रदेश और राजस्‍थान में भाजपा। मिजोरम में त्रिशंकु विधानसभा के आसार। पंजाब केसरी की टिप्‍पणी है एक्सिट पोल ने बढाया संस्‍पेंस। विकसित भारत संकल्‍प यात्रा पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की टिप्‍पणी को अमर उजाला ने सुर्खी दी है। महिला, युवा, किसान और गरीब ही सबसे जाति। केन्‍द्रीय योजनाओं के लाभार्थियों को प्रधानमंत्री ने किया संबोधित। राजस्‍थान पत्रिका ने प्रधानमंत्री के शब्‍दों का उल्‍लेख किया है-योजनाएं सांसदों के पोस्‍टर के लिए नही, जमीनी स्‍तर पर पहुंचाए फायदा। औषधि केन्‍द्र बढाने और महिला किसान ड्रोन योजना का किया शुभारंभ। वर्तमान वित्‍त वर्ष की दूसरी तिमाही में देश की आर्थिक वृद्धि दर पर दैनिक भास्‍कर का शीर्षक है। विकास की रफ्तार ने पलटे आंकडे, छह दशमलव सात प्रतिशत का था अनुमान, सात दशमलव छह प्रतिशत रही जीडीपी। भारतीय रिर्जव बैंक और विशेषज्ञों के अनुमान से बेहतर रही अर्थव्‍यवस्‍था। पांच बडे देशों में सबसे तेज दर भारत की। अमर उजाला का कहना है 13 दशमलव नौ प्रतिशत की दर से बढा विनिर्माण क्षेत्र। राष्‍ट्रीय सहारा लिखता है सरकार ने रक्षा क्षेत्र में आत्‍मनिर्भरता हासिल करने के लिए दो लाख 23 हजार करोड रूपये के रक्षा सौदों को दी मंजूरी। इनमें से दो लाख 20 हजार करोड रूपये की खरीद घरेलू उद्योगों से की जाएगी। हिन्‍दुस्‍तान ने इलेक्ट्रोनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्‍वनी वैष्‍णव के हवाले से लिखा है भारत में बिक रहे 99 प्रतिशत मोबाइल स्‍वदेशी। देश में बने मोबाइल पर लोगों का बढा विश्‍वास।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

9 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

12 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

13 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

13 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.