वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि आगामी केंद्रीय बजट अगले 25 वर्षों के लिए भारत की तैयारी का खाका पेश करेगा। फिक्की के एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आगामी बजट पिछले बजट की मूल भावना का पालन करेगा। निर्मला सीतारमण ने उद्योग जगत से कहा कि वह ऐसी रणनीति तैयार करे जिससे विकसित देश, पश्चिम में मंदी की आशंकाओं के बीच भारत को उत्पादन या संसाधन केन्द्र के रूप में देखें। उन्होंने कहा, सरकार भारत में विदेशी निवेश आकर्षित करने के लिए अनेक सुविधाएं प्रदान कर रही है और नियमों में बदलाव किए गए हैं। सरकार ऐसे उद्योगों से भी जुड़ रही है जो हमारे उद्योगों के साथ काम कर सकते हैं।
निर्मला सीतारमण ने कहा कि यूरोप सहित उन्नत देशों में फर्मों को आकर्षित करने के लिए कार्यनीति तैयार करने की भी आवश्यकता है। इससे उन देशों को फायदा होगा जो अपने आधारभूत ढांचे को चीन से स्थानांतरित करना चाहते हैं। उन्होंने यूरोप जैसे बड़े बाजार में लंबे समय से चली आ रही मंदी के बारे में आगाह किया और घरेलू उद्योग को विपरीत परिस्थितियों के लिए बेहतर तैयारी करने को कहा। वित्तमंत्री ने कहा, सरकार जी20 समूह की अध्यक्षता के दौरान भारत को एक आकर्षक निवेश गंतव्य के रूप में प्रदर्शित करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि भारत, दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और विदेशी निवेशक इसका लाभ उठा सकते हैं।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment