Categories: News-Headlines

आंशिक सूर्य ग्रहण आज, भारत सहित कुछ अन्य देशों में देखा जा सकता है

भारत सहित विश्व के कई देशों में आज आंशिक सूर्य ग्रहण देखा जा सकेगा। देश में पूर्वोत्तर को छोड़कर कई भागों में लोग शाम चार बजकर 29 मिनट से लेकर शाम पांच बजकर 42 मिनट तक सूर्यास्त होने तक सूर्य ग्रहण देख सकेंगे। भारत में जिन शहरों में सूर्य ग्रहण देखा जा सकेगा, उनमें गुजरात में द्वारका, अहमदाबाद, सूरत, दिल्ली, मुंबई, पुणे, जयपुर, ठाणे, भोपाल, लुधियाना, चंडीगढ़, उज्जैन, मथुरा आदि शामिल हैं।

आंशिक सूर्य ग्रहण में चन्‍द्रमा सूर्य को पूरी तरह से ढक नहीं पाता है। जिससे सूर्य का दृश्य भाग अर्धचंद्राकार रूप में दिखाई देता है। सूर्य को सीधे देखने से आंखों पर हानिकारक प्रभाव पड़ सकता है या आंखों की रोशनी हमेशा के लिए जा सकती है। भारतीय ज्‍योतिर्विज्ञान परिषद ने कुछ सावधानियां बरतने पर जोर दिया है। सूर्य के बिना ग्रहण वाले हिस्‍से को, विशेष रूप से टेलीस्‍कोप द्वारा या अचानक देखने से आंखों को स्थायी रूप से नुकसान पहुंच सकता है। ग्रहण देखने का सबसे सही तरीका छोटी दूरबीन का इस्‍तेमाल करना है। इसके लिए अच्छी गुणवत्ता वाले “एक्लिप्स गॉगल्स” का भी उपयोग किया जा सकता है। ग्रहण देखने के एक अन्य प्रभावी तरीके में दूरबीन के सामने मायलर शीट या व्यावसायिक रूप से उपलब्ध सोलर फिल्टर लगाना शामिल है। ग्रहण प्रकृति की सबसे विस्मयकारी घटनाओं में से एक है। विश्‍वभर में लोग दीपावली के ठीक बाद सूर्यग्रहण को देखने के लिए उत्साहित हैं।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

11 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

14 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

14 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

15 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

1 day ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.