असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा है कि उनकी सरकार 17 सितंबर को अमृत वृक्ष आंदोलन पहल के तहत एक ही दिन में एक करोड़ पौधे लगाने का एक बड़ा अभियान चलाएगी। इसके लिए 47 लाख से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है।
आज गुवाहाटी में मीडियाकर्मियों को संबोधित करते हुए श्री सरमा ने कहा कि 9 से 17 सितंबर की अवधि के दौरान, तीन नए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने और गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की छह अलग-अलग मौजूदा श्रेणियों का रिकॉर्ड तोड़ने का प्रयास किया जाएगा।
विभिन्न स्वयं सहायता समूह, अग्रिम मोर्चे के कार्यकर्ता, शैक्षणिक संस्थान और सरकारी कर्मी एक करोड़ पौधे लगाएंगे। राज्य सरकार ने राज्य वन विभाग से 30 लाख पौधों की व्यवस्था की है और अन्य राज्यों से 80 लाख पौधे खरीदे हैं।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment