Categories: News-Headlines

असम प्रदेश कांग्रेस कमिटी के महासचिव कमरुल इस्लाम चौधरी ने पार्टी से त्यागपत्र दिया

असम प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव कमरुल इस्‍लाम चौधरी ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है। उन्‍होंने अपने त्‍यागपत्र में कांग्रेस पार्टी को दिशाहीन और इसके नेतृत्‍व को भ्रमित बताया है। चौधरी ने कल कांग्रेस की प्राथमिक सदस्‍यता से त्‍यागपत्र दे दिया और ट्विटर पर इसकी जानकारी दी।

कांग्रेस की अंतरिम अध्‍यक्ष सोनिया गांधी को लिखे पत्र में चौधरी ने राष्‍ट्रपति चुनाव में कांग्रेस विधायकों द्वारा क्रॉस वोटिंग पर अप्रसन्‍नता व्‍यक्‍त की और स्‍थि‍ति से निपटने में पार्टी की अक्षमता का उल्‍लेख किया। उनका त्‍यागपत्र पार्टी के वरिष्‍ठ नेता गुलाम नबी आजाद के इस्‍तीफे के कुछ दिन बाद आया है।

असम विधानसभा का हेमंत कालीन सत्र आज से गुवाहाटी के दिसपुर में आरंभ होगा सत्र के दौरान 18 विधेयक प्रस्तुत किए जाने की संभावना है। भाजपा सूत्रों ने कहा कि सरकार सत्र के दौरान किसी भी चर्चा के लिए तैयार है। सत्र का समापन इस महीने की 19 तारीख को होगा।

Leave a Comment

Recent Posts

FIU-IND और PFRDA ने सूचना साझाकरण और समन्वय को बढ़ाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा… Read More

7 hours ago

धन-शोधन और वित्तीय अपराधों से निपटने के लिए भारत की वित्तीय खुफिया इकाई और SEBI ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत में धन-शोधन और वित्तीय अपराधों के खिलाफ लड़ाई को मजबूत करने की दिशा में… Read More

7 hours ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रिया के फेडरल चांसलर डॉ. क्रिश्चियन स्टॉकर ने डेलीगेशन लेवल की… Read More

9 hours ago

आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने लखनऊ सुपर जायंट्स को पांच विकेट से हरा… Read More

11 hours ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य समूह की पहली बैठक 2026 की मेजबानी की

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय भारत सरकार ने नई दिल्ली में ब्रिक्स स्वास्थ्य कार्य… Read More

11 hours ago

NHAI ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ईटीसी) प्रणाली में डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता बढ़ाने के लिए सभी फास्टटैग जारीकर्ता बैंकों को निर्देश जारी किए

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन (ETC) प्रणाली में डेटा की सटीकता… Read More

11 hours ago

This website uses cookies.