विदेश मंत्री डॉ. सुब्रह्मण्यम जयशंकर ने कल रियाद में सउदी अरब के विदेश मंत्री फैज़ल बिन फरहान अल सउद के साथ बैठक की। उन्होंने वर्तमान वैश्विक राजनीतिक और आर्थिक मुद्दों पर चर्चा की और जी-20 तथा बहुपक्षीय संगठनों में मिलकर काम करने पर सहमति व्यक्त की। उन्होंने भारत-सउदी भागीदारी परिषद की राजनीतिक, सुरक्षा, सामाजिक और सांस्कृतिक समिति की बैठक की सह-अध्यक्षता भी की।
डॉक्टर जयशंकर ने कल शाम जद्दा में सउदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान से भेंट की। इस भेंट के दौरान डॉक्टर जयशंकर ने उन्हें भारत-सउदी अरब संबंधों में हुई प्रगति से अवगत कराया और द्विपक्षीय संबंधों पर परिकल्पना साझा करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। डॉ. जयशंकर ने रियाद में प्रिंस सउद अल फैज़ल राजनयिक अध्ययन संस्थान को भी संबोधित किया।
भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More
प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More
बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More
पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More
दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment