केंद्रीय रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रेल भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ट्रेन संख्या 14021/14022 जयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-जयपुर सैनिक एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। सैनिक एक्सप्रेस को अब दिल्ली जंक्शन तक चलाया जाएगा, साथ ही यह प्रति दिन चलेगी जबकि अभी तक यह सप्ताह में तीन दिन चला करती थी। इससे राजस्थान के शेखावाटी क्षेत्र (सीकर और झुंझुनू जिलों) के लिए रेल संपर्क में बढ़ोतरी होगी। इस अवसर पर, सीकर स्टेशन पर जनप्रतिनिधियों के अलावा वरिष्ठ रेल अधिकारी भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संबोधन देते हुए, अश्विनी वैष्णव ने कहा, “आज एक ऐतिहासिक दिन है, क्योंकि इस ट्रेन को ज्यादा फेरों के साथ अब सीकर से दिल्ली तक चलाया जाएगा। इससे सैनिक भाइयों के लिए राजधानी की यात्रा आसान हो जाएगी।”
राजस्थान के सीकर और झुंझुनू जिले शेखावाटी क्षेत्र में आते हैं। यह ट्रेन सेवा विशेष रूप से सैनिक भाइयों के बीच लोकप्रिय है। इस क्षेत्र में रहने वाले सैनिक परिवहन के लिए रेलवे का उपयोग करते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए सीकर होते हुए जयपुर- दिल्ली के बीच सैनिक एक्सप्रेस के नाम से इस रेल सेवा का संचालन किया जा रहा है। इस रेल सेवा को प्रतिदिन करते हुए और दिल्ली तक बढ़ाने के साथ, सैनिकों और आम जनता को दिल्ली तक रेल परिवहन उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही उन्हें दिल्ली से आगे के स्थानों के लिए उपलब्ध रेल सेवा के माध्यम से संपर्क भी उपलब्ध होगा।
सियासी गलियारों में फिर चर्चा में मीनाक्षी नटराजन कांग्रेस की वरिष्ठ नेता Meenakshi Natarajan एक… Read More
करोड़ों की चोरी से मचा हड़कंप एक बड़े चोरी के मामले ने लोगों को हैरान… Read More
वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर तेज हुई बहस भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे वैभव… Read More
Bangladesh vs Australia सीरीज को लेकर बढ़ा उत्साह Bangladesh vs Australia मुकाबले को लेकर क्रिकेट… Read More
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना क्या है? प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण सामाजिक… Read More
Portugal vs Chile मैच में छाए Cristiano Ronaldo Portugal vs Chile मुकाबले ने फुटबॉल फैंस… Read More
This website uses cookies.
Leave a Comment