Categories: News-Headlines

अर्थ गंगा परियोजना सरकार द्वारा 2014 में शुरू किए गए नमामि गंगा कार्यक्रम में हाल ही में जोड़ी गई एक पहल

अर्थ गंगा परियोजना सरकार द्वारा 2014 में शुरू किए गए नमामि गंगा कार्यक्रम में हाल ही में जोड़ी गई एक पहल है। 14 दिसंबर, 2019 को आयोजित राष्ट्रीय गंगा परिषद (एनजीसी) की बैठक में अर्थ गंगा नाम से एक नई अवधारणा शुरू करने का निर्णय लिया गया, जो आर्थिक माध्यम से नदी से लोगों के जुड़ाव को मजबूत करने के लिए एक टिकाऊ और व्यवहार्य आर्थिक विकास मॉडल है। तदनुसार, यह फैसला लिया गया कि नमामि गंगे मिशन को विभिन्न मंत्रालयों/विभागों और अन्य हितधारकों, संस्थानों और सामुदायिक संगठनों की भागीदारी के साथ अर्थ गंगा की अवधारणा का नेतृत्व करना चाहिए। इसलिए नमामि गंगा कार्यक्रम के 4 वर्टिकल – निर्मल गंगा, अविरल गंगा, जन गंगा और ज्ञान गंगा के अलावा, पांचवें वर्टिकल के रूप में अर्थ गंगा परियोजना को जोड़ा गया था।

अर्थ-गंगा के छह स्तंभों की पहचान की गई है: गंगा नदी के दोनों ओर 5 किलोमीटर के क्षेत्र में प्राकृतिक वातावरण को बढ़ावा देना; एसटीपी से उपचारित पानी और कीचड़ का मुद्रीकरण और पुन: उपयोग; विशेषकर महिलाओं के लिए आजीविका के अवसरों में सुधार; पर्यटन और सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना; जन भागीदारी और क्षमताओं तथा संस्थानों का निर्माण। इन पहलों के कार्यान्वयन का उद्देश्य गंगा नदी से संबंधित आर्थिक गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करते हुए सतत विकास मॉडल विकसित करना है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए विभिन्न मंत्रालयों/विभागों और अन्य हितधारकों के सहयोग से राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन ने अर्थ गंगा के तहत कई गतिविधियां शुरू की हैं।

हालांकि कोई विशिष्ट अल्पकालिक लक्ष्य निर्धारित नहीं किया गया है, तथापि, अर्थ गंगा का दीर्घकालिक उद्देश्य गंगा संरक्षण के लिए लोगों की भागीदारी जुटाकर और सतत विकास को बढ़ावा देकर, नदी पुनर्जीवन के अनुरूप आर्थिक माध्यम से लोगों और गंगा को जोड़ना है।

यह जानकारी जल शक्ति राज्य मंत्री बिश्वेश्वर टुडू ने आज राज्यसभा में एक लिखित उत्तर में दी।

Leave a Comment

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर में हुई दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया… Read More

4 hours ago

संसद में महिलाओं के लिए एक तिहाई आरक्षण हेतु संवैधानिक संशोधन विधेयक सदन में पारित नहीं हो सका

लोकसभा में कल संविधान (एक सौ इकतीसवां संशोधन) विधेयक पारित नहीं हो सका। इस विधेयक… Read More

4 hours ago

विधानसभा चुनावों से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में निर्वाचन आयोग ने 865 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की

निर्वाचन आयोग ने विधानसभा चुनाव से पहले तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में 865 करोड़ रुपये… Read More

4 hours ago

आईपीएल में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में कल रात अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस ने कोलकाता नाईट राइडर्स को पांच… Read More

4 hours ago

MSME मंत्रालय ने डेटा-ड्रिवन लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए NICDC लॉजिस्टिक्स डेटा सर्विसेज के साथ एमओयू साइन किया

सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय ने लॉजिस्टिक्स दक्षता बढ़ाने और इस क्षेत्र के लिए… Read More

17 hours ago

This website uses cookies.