Categories: News-Headlines

अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतगणना 2 जून को होगी

निर्वाचन आयोग ने अपनी प्रेस नोट संख्या ईसीआई/पीएन/23/2024 दिनांक 16 मार्च, 2024 के माध्यम से आम चुनाव के साथ-साथ अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की राज्य विधान सभाओं और लोकसभा 2024 के आम चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की है। इसके अतिरिक्त विभिन्न राज्य विधान सभाओं के चुनाव कार्यक्रम की भी घोषणा की गई है। निर्वाचन आयोग के प्रेस नोट के अनुसार अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम में मतदान की तारीख 19.04.2024 और मतगणना की तारीख 04.06.2024 है।

भारत के संविधान के अनुच्छेद 172 (1) और लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 15 के साथ पठित अनुच्छेद 324 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, भारत निर्वाचन आयोग को अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की विधानसभाओं के चुनाव उनके कार्यकाल की समाप्ति से पहले कराने हैं। अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम दोनों विधानसभाओं का कार्यकाल 02.06.2024 को समाप्त होने वाला है।

इसे देखते हुए, आयोग ने केवल प्रेस नोट में अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम की राज्य विधानसभाओं के लिए आम चुनाव की अनुसूची के संबंध में निम्नलिखित संशोधन करने का निर्णय लिया है: –

क्रम संख्या.

मतदान कार्यक्रम
मौजूदा सारणी
संशोधित सारणी

1
मतगणना की तिथि
4 जून, 2024 (मंगलवार)
2 जून, 2024 (रविवार)

2
तिथि, जिसके पहले चुनाव पूरा हो जाएगा
6 जून, 2024 (गुरुवार)
2 जून, 2024 (रविवार)

अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम के संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के चुनावी कार्यक्रम में कोई परिवर्तन नहीं होगा।

Leave a Comment

Recent Posts

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड की शानदार जीत, सीरीज 1-1 से बराबर

भारत बनाम इंग्लैंड दूसरा वनडे: जो रूट की नाबाद 99 रन की पारी से इंग्लैंड… Read More

16 hours ago

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर नजर

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम की बड़ी चुनौती, नए सीजन में जीत की लय बरकरार रखने पर… Read More

19 hours ago

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी

प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को बड़ी सौगात, 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ जारी नई दिल्ली:… Read More

20 hours ago

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत पर

बांग्लादेश बनाम जिम्बाब्वे: दूसरे टी20 में सीरीज बचाने उतरेगा बांग्लादेश, जिम्बाब्वे की नजर सीरीज जीत… Read More

20 hours ago

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग तेज

पेट्रोल-डीजल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए मूल्य स्थिरीकरण कोष के इस्तेमाल की मांग… Read More

2 days ago

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को झटका

दिल्ली MCD वार्ड समिति चुनाव में BJP का शानदार प्रदर्शन, कई जोन में AAP को… Read More

2 days ago

This website uses cookies.