Categories: News-Headlines

छ्त्तीसगढ: महादेव बुक ऑनलाइन सट्टेबाजी घोटाले में भूपेश बघेल बेनाम नौकरशाहों और पुलिस अधिकारियों सहित 19 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज

छ्त्तीसगढ के आर्थिक अपराध जांच ब्यूरो – ईओडब्ल्यू ने महादेव बुक ऑनलाइन सट्टेबाजी घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बेनाम नौकरशाहों और पुलिस अधिकारियों सहित 19 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। ईओडब्ल्यू ने प्रवर्तन निदेशालय के आवेदन के बाद चार मार्च को इस मामले की जांच शुरू की थी। ईओडब्ल्यू ने अपराधियों पर धोखाधडी, अपराधिक साजिश और जालसाजी सहित भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया था।

प्राथमिकी के अनुसार ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप से अवैध रूप से मिले धन का कई छद्म कम्पनियों और शेयर बाजार सहित कई कम्पनियों में निवेश किया गया था। षडयंत्रकारियों ने अपनी गतिविधियां छिपाने के लिए कई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों सहित कई बडे नेताओं से संरक्षण मांगा था। बदले में षडयंत्रकारी इन नेताओं और अधिकारियों को संरक्षण शुल्क के रूप में बड़ी धनराशि देते रहे। हवाला संचालक, पुलिस और प्रशासन अधिकारी धन की व्यवस्था करने और इसका वितरण करने के माध्यम थे। इन अधिकारियों और नेताओं ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अवैध तरीके से धन हासिल किया था।

Leave a Comment

Recent Posts

1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता… Read More

14 hours ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में सीमा संबंधी विषयों पर बैठक की अध्यक्षता की

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात के भुज में भारत-पाकिस्तान सीमा (IPB) से लगे… Read More

14 hours ago

JEE Advanced 2026 के नतीजे घोषित, उम्मीदवारों के लिए रैंक, स्कोर और कटऑफ से जुड़ी अहम जानकारी सामने आई।

JEE Advanced 2026 Result: रिजल्ट, रैंक और कटऑफ को लेकर बड़ी अपडेट देश की सबसे… Read More

15 hours ago

This website uses cookies.